{"_id":"674a12d9673bb6045a050c54","slug":"sp-mishra-and-brij-kishore-appeared-in-rampur-tiraha-incident-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-134869-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: रामपुर तिराहा कांड में पेश हुए एसपी मिश्रा और बृज किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: रामपुर तिराहा कांड में पेश हुए एसपी मिश्रा और बृज किशोर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहा कांड की दो अलग-अलग पत्रावलियों में आरोपी एसपी मिश्रा और बृज किशोर अदालत में पेश हुए। सिविल जज सीनियर डिवीजन के पीठासीन अधिकारी देवेंद्र सिंह फौजदार ने अगली सुनवाई के लिए पांच दिसंबर नियत की है।
शुक्रवार को सीबीआई बनाम एसपी मिश्रा और सीबीआई बनाम बृज किशोर की पत्रावली में सुनवाई हुई। आंदोलनकारी का शव गंगनहर में बहाए जाने के मामले में आरोपी तत्कालीन थाना प्रभारी एसपी मिश्रा पेश हुए। सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि अदालत में बचाव पक्ष की ओर से अगली तिथि में गवाह पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि एक अक्तूबर, 1994 को अलग राज्य की मांग के लिए देहरादून से बसों में सवार होकर आंदोलनकारी दिल्ली के लिए निकले थे। देर रात रामपुर तिराहा पर पुलिस ने आंदोलनकारियों को रोकने का प्रयास किया। आंदोलनकारी नहीं माने तो पुलिसकर्मियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें सात आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी। सीबीआई ने पुलिसकर्मियों और अधिकारियों पर मुकदमे दर्ज कराए थे। अदालत में प्रकरण की सुनवाई चल रही है।