फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SP leaders under house arrest, District President sitting on strike

पूर्व विधायक समर्थकों सहित घर में नजरबंद किए

Mon, 14 Dec 2020 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
SP leaders under house arrest, District President sitting on strike
पूर्व विधायक माविया अली के घर के बाहर तैनात पुलिस बल - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े किसानों के समर्थन में सोमवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे सपा नेताओं को पुलिस ने उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया। प्रशासन ने सपाइयों के घरों के बाहर आरआरएफ समेत भारी पुलिस बल तैनात कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला दीवान स्थित घर में समर्थकों सहित नजरबंद किए गए पूर्व विधायक माविया अली ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कश्मीर जैसे हालात बन गए हैं। सपा कार्यकर्ताओं के साथ आतंकवादियों जैसा सलूक किया जा रहा है। इस दौरान नगराध्यक्ष रमजानी कुरैशी, मौ. उस्मान, रिहान अंसारी, वसीम उस्मानी, शाहनवाज मलिक आदि रहे। वरिष्ठ सपा नेता एवं सहकारी गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन चौधरी प्रविंदर सिंह को पुलिस ने शिक्षक नगर स्थित घर के बाहर ही रोक लिया। प्रविंद्र ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी नाकामी को छिपाने में लगी है। जिला उपाध्यक्ष तौफीक अहमद जग्गी व लुकमान त्यागी ने कहा कि प्रदेश में 2022 में सपा की सरकार पुन: सत्ता में लौटेगी। इस मौके पर प्रदीप चौधरी, अजीत सिंह, भीम त्यागी, राव मसी उल्लाह, डा. वाजिद आदि रहे। उधर, सपा के पूर्व जिला महामंत्री सिकंदर अली को पुलिस ने नजरबंद कर दिया।

सपा कार्यकर्ताओं के साथ घर के बाहर धरने पर बैठे सहकारी गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन चौधरी प्रविं?

सपा कार्यकर्ताओं के साथ घर के बाहर धरने पर बैठे सहकारी गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन चौधरी प्रविं?- फोटो : DEVBAND

देवबंद के मोहल्ला दीवान स्थित घर में नजरबंद पूर्व विधायक माविया अली

देवबंद के मोहल्ला दीवान स्थित घर में नजरबंद पूर्व विधायक माविया अली- फोटो : DEVBAND

सहारनपुर में सपा के धरना प्रदर्शन में जाने का प्रयास कर रहे कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस

सहारनपुर में सपा के धरना प्रदर्शन में जाने का प्रयास कर रहे कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed