{"_id":"606b48c48ebc3e8ceb0ee30c","slug":"sp-announced-27-candidates-for-the-post-of-zilla-panchayat-member-muzaffarnagar-news-mrt5331498157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने जिपं सदस्य पद के लिए 27 प्रत्याशियों की घोषणा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने जिपं सदस्य पद के लिए 27 प्रत्याशियों की घोषणा की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत के वार्ड सदस्यों की सूची जारी कर दी है। 43 में से 27 वार्डों के प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए गए हैं। बाकी वार्डों के लिए प्रत्याशियों के नाम पर विचार विमर्श चल रहा है। पार्टी ने 27 में से नौ मुस्लिमों को प्रत्याशी बनाया है। जिले में पार्टी ने जातीय समीकरण बनाने का पूरा प्रयास किया है।
सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने बताया कि वार्ड एक जो सुरक्षित है, इस वार्ड से खेड़की के प्रधान के परिवार की संयोगिता को मैदान में उतारा गया है। वार्ड दो जो पिछड़ी जाति में है, यहां से बसेड़ा के अब्दुल कद्दुस को, वार्ड तीन से पूर्व डायरेक्टर भीष्म गुर्जर कासमपुर को, वार्ड पांच से आमिर सुहैल शाहबुद्दीनपुर को, वार्ड सात से पूर्व उप प्रमुख भिक्की के विनय पाल की पत्नी समता पाल को मैदान में उतारा गया है।
वार्ड आठ से सूजडू के समाजसेवी सरताज राना की पत्नी बेनजीर राना को, वार्ड नौ सुरक्षित से अनीता दभेड़ी को, वार्ड 11 सुरक्षित से दर्शन धनगर मलीरा को, वार्ड 13 से आसमा कुटेसरा को, वार्ड 16 से इमरोज मुरादपुरा को, वार्ड 17 से नरेश त्यागी निरमाना, वार्ड 19 से राकेश वशिष्ठ नंगला पिथौरा को, वार्ड 22 से गुलाम मौहम्मद जौला की पुत्र धू बिलकिस को, वार्ड 23 से शफीपुर पट्टी की शीला कश्यप को, वार्ड 24 से टांडा माजरा की पूजा देवी को, वार्ड 26 से असलम खान पलडी को, वार्ड 27 से सौरम के पूर्व प्रधान तनवीर चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा है। वार्ड 28 से बाला पाल मोरकुक्का को, वार्ड 29 से सुधीर शर्मा रामपुर को, वार्ड 30 से सचिन कैलावड़ा को, वार्ड 31 से दीपा खेडा चौगांवा को, वार्ड 33 से शिव कुमार सैनी जौहारा को, वार्ड 34 से बीते सिंह सैनी सैदीपुर को, वार्ड 36 से पूजा पाल ढांसरी को, वार्ड 37 से काजल वाल्मीकि रामराज को, वार्ड 38 से राशिद अली मुझेडा को और वार्ड 43 से पूजा फिरोजपुर को प्रत्याशी उतारा है। प्रमोद त्यागी ने कहा कि संगठन सभी प्रत्याशियों को एकजुटता के साथ चुनाव लड़ाएगा।
विज्ञापन
गुलाम मौहम्मद जौला की पुत्रवधू को मैदान में उतारा
भारतीय किसान यूनियन में संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के साथी रहे गुलाम मौहम्मद जौला की पुत्रवधू बिलकिस को सपा ने मैदान में उतारा है। मुस्लिमों में जौला की अच्छी पकड़ है। वर्ष 2013 के दंगे से पहले चर्चाओं में रहे सोरम के पूर्व प्रधान तनवीर चौधरी पर भी पार्टी ने विश्वास जताया है। सूजडू के सरताज राना की पत्नी बेनजीर राना को पार्टी ने आगे बढ़ाने का काम किया है। दो बार जिला पंचायत सदस्य रहे अकरम खान के भाई असलम खान को मौका दिया है। 27 में से नौ मुस्लिमों को प्रत्याशी बनाया है। एक वार्ड से मुस्लिम से शादी करने वाली अनिता वाल्मीकि को टिकट दिया गया है। दो वर्तमान जिला पंचायत सदस्यों अनिता और राकेश वशिष्ठ को भी मैदान में उतारा है।
जातीय समीकरणों पर किया फोकस
सपा ने अपनी पहली सूची में जातीय समीकरणों पर पूरी तरह फोकस किया है, जहां नौ मुस्लिमों को समर्थन दिया गया है, वहीं तीन अनुसूचित जाति, चार पाल, एक जाट, एक कश्यप, एक गुर्जर, दो सैनी, एक त्यागी, दो ब्राह्मण और दो वाल्मीकि को मैदान में उतारा है। मुस्लिमों को बेस वोट मानते हुए जातीय समीकरण बनाने की कोशिश की गई है।