{"_id":"5e1628228ebc3e87b0707818","slug":"sowing-of-wheat-is-affected-due-to-less-cane-slip-muzaffarnagar-news-mrt4628113159","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना पर्ची कम आने से गेहूं की बुआई हो रही प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना पर्ची कम आने से गेहूं की बुआई हो रही प्रभावित
विज्ञापन
गन्ना पर्ची कम आने से गेहूं की बुवाई हो रही प्रभावित
चरथावल। गन्ना पर्ची कम आने और तीन दिन से हो रही बारिश ने गेहूं की बुवाई को प्रभावित कर दिया है। वहीं, बारिश से हुए जलभराव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जनवरी माह में किसान गेहूं की पछेती बुवाई कर रहे हैं। तीन दिन से हो रही बारिश और कम गन्ना पर्ची आने से किसान बेहाल हैं। किसानों ने कहा कि पर्ची कम आने से समय से खेत खाली नहीं हो पा रहे हैं। इसके चलते गेहूं की बुवाई भी समय से नहीं हो पाई है। अब गेहूं के लिए खेत तैयार किए तो बारिश ने हालत खराब कर दी है। नगलां राई के मतलूब राईन बताते है कि सात बीघा खेत गेहूं बुवाई के लिए तैयार किया था, लेकिन बारिश ने ब्रेक लगा दिया। इस बार गन्ने की पर्चियों के समय से नहीं आने से गेहूं उत्पादन प्रभावित होने के आसार हैं। सब्जी उत्पादक सुशील कुमार, शेर सिंह, मुकेश छिमाऊ बताते हैं कि अगेती गेहूं की फसल के लिए बारिश मुफीद है। लेकिन टमाटर, गोभी और अन्य सब्जियों को नुकसान का अनुमान है। वहीं, कस्बे के मोहल्ला मुर्दापट्टी मुख्य मार्ग पर बारिश के दिनों में जलभराव और कीचड़ से लोगों को परेशानी हो रही है।