फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Soram won the kabaddi competition

सोरम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

Sun, 11 Sep 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Soram won the kabaddi competition
शाहपुर के गांव काकड़ा में आयोजित प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाते खिलाड़ी । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शाहपुर। गांव काकड़ा में आयोजित जिला स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में सोरम की टीम ने जीत हासिल कि। केंद्रीय राज्य मंत्री डा. संजीव बालियान और भाकियू प्रमुख नरेश टिकैत ने युवाओं ने खेलों में अपना भविष्य बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

गांव काकड़ा में अवि स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान और गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र सिंह मलिक ने किया। पूर्व विधायक उमेश मलिक ने खिलाड़ियों से परिचय किया। प्रतियोगिता का समापन भाकियू प्रमुख व बालियान खाप के मुखिया चौधरी नरेश टिकैत और गठवाला खाप के थांबेदार चौधरी श्याम सिंह बहावड़ी ने किया। क्षेत्रीय विधायक राजपाल सिंह बालियान और पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। फाइनल में सोरम ने नन्हेड़ा को हराकर प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह, जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी, जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन अशोक बालियान, प्रधान नीरज कुमार आदि मौजूद रहे। अवि स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक राहुल कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत कर किया। कार्यक्रम का संचालन जिला कबड्डी संघ के सचिव मास्टर रामपाल सिंह ने किया। उधर, यश स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक नवीन चौधरी ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान और गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र सिंह मलिक ने एकेडमी के 100 खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट वितरित की ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed