फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Soram ready for Sarvajati and Sarvakhap Panchayat, keeping an eye on the decision

Muzaffarnagar News: सर्वजातीय और सर्वखाप पंचायत के लिए सोरम तैयार, फैसले पर निगाह

Thu, 01 Jun 2023 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Soram ready for Sarvajati and Sarvakhap Panchayat, keeping an eye on the decision
- खाप प्रतिनिधियों के अलावा भी आसपास के क्षेत्र से लोगों के पहुंचने का अनुमान
विज्ञापन

- भीड़ को देखते हुए बदला गया पंचायत स्थल, वैदिक कन्या में की गई हैं तैयारियां

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। पहलवानों के समर्थन में सोरम की सर्वजातीय और सर्वखाप पंचायत के लिए दिनभर तैयारियां की गई। खाप चौधरियों को बुलावा भेजा गया। पंचायत में प्रतिनिधियों के अलावा आसपास के क्षेत्र से भीड़ आने की संभावना के मद्देनजर चौपाल के बजाए वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में पंचायत होगी। खाप चौधरियों के फैसले पर सबकी निगाह टिकी हुई है।
पंचायत में खाप चौधरियों, किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा समर्थकों के पहुंचने की संभावना है। सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान ने बताया कि राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के खाप चौधरियों और महत्वपूर्ण लोगों को पंचायत की सूचना दी गई है। दोपहर 12 बजे से यहां लोग पहुंचने शुरू हो जाएंगे। कबड्डी कोच मास्टर रामपाल सिंह ने बताया कि खाप चौधरी, उनके प्रतिनिधि और समर्थक शामिल होंगे।
विज्ञापन

भाकियू नेता भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि पंचायत स्थल पर चार से पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है । किसान नेता बबलू बालियान ने बताया कि बाहर से आने वाले लोगों के लिए भंडारों की व्यवस्था करने के साथ पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग किसान फेरु सिंह ने बताया कि सोरम में आयोजित पंचायत में देश और समाज के अलावा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए जो भी निर्णय लिए गए हैं, वह सदैव सफल हुए है। पंचायत में देश की बेटियों को न्याय दिलाने के लिए जो भी निर्णय लिया जाएगा, उस को सफल बनाने में सर्व समाज के लोग अपनी भूमिका अदा करेंगे। पंचायत को सफल बनाने की तैयारी में भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र बालियान, ग्राम अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, रामभजन सिंह, विजेंद्र चेयरमैन, देशपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, मांगेराम, सुरेंद्र सिंह, पिंकार बालियान, विपिन बालियान व कंवरपाल सिंह आदि जुटे हुए है।



इसलिए बुलाई गई है सर्वखाप पंचायत
जंतर मंतर से पहलवानों का धरना हटाए जाने के बाद क्षुब्ध पहलवान मंगलवार को अपने मेडल गंगा में प्रवाहित करने के लिए हरिद्वार पहुंच गए थे। भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत और गठवाला खाप के थांबेदार श्याम सिंह अन्य खाप चौधरियों के साथ हरिद्वार पहुंचे और पहलवानों को समझा-बुझाकर रोका था। पहलवानों ने बालियान खाप के चौधरी को पांच दिन का समय देकर मेडल सौंप दिए थे। पहलवानों को न्याय दिलाने और भविष्य की रणनीति बनाने के लिए सोरम में सर्वखाप की पंचायत बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed