फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Son's farewell to military honors

बेटे की सैनिक सम्मान से विदाई, गम में डूबा गठवाला

Mon, 17 Oct 2022 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Son's farewell to military honors
बुढाना के खरढ में सैनिक को श्रद्वाजलि देते राज्यमंत्री कपिलदेव। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। पश्चिम बंगाल के फरक्का में गश्त के दौरान नाव से गिरकर शहीद हुए अमित कुमार का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। बेटे की शहादत की जानकारी मिलते ही गांव खरड़ सहित पूरे गठवाला खाप में शोक छा गया। पार्थिव शरीर को फुगाना बस अड्डे से गांव में ले जाने के दौरान लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

अर्द्धसैनिक बल के जवान रविवार को तिरंगे में लिपटा अमित कुमार का पार्थिव शरीर लेकर फुगाना बस अड्डे पर पहुंचे। जहां पहले से ही ग्रामीणों की भीड़ लगी थी। जिन्होंने भारत माता की जय के नारे लगाए। ग्रामीण, विभिन्न दलों के नेता व अधिकारी शहीद के पार्थिव शरीर के साथ पैदल चल दिए।
विज्ञापन

तीन किमी पैदल यात्रा के बाद शहीद का पार्थिव शरीर उनके परिवार में पहुंचा। शहीद की अंतिम यात्रा में जब तक सूरज चांद रहेगा, अमित तेरा नाम रहेगा का नारा गूंजता रहा। अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने शहीद को सलामी दी। शहीद के बेटे आरव (5) ने चाचा भीम सिंह की गोद से मुखाग्नि दी तो हर आंख भर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम अरुण कुमार, भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, रालोद विधायक राजपाल बालियान, पूर्व विधायक उमेश मलिक, डॉ. विवेक बालियान, भाकियू अराजनैतिक के प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक, ग्राम प्रधान विकास मलिक, पूर्व प्रधान नितिन मलिक, रविंद्र सिंह, विपिन, ब्रजपाल सहित सभी रिश्तेदार व ग्रामीण मौजूद रहे।
अंतिम विदाई देने पहुंचे लोग तो जाम हो गईं सड़कें
शहीद का पार्थिव शरीर फुगाना बस अड्डे पर पहुंचा तो भीड़ उमड़ पड़ी। विभिन्न वाहन व भीड़ के कारण सड़क पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। पुलिस को भीड़ को काबू करने के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ी। फुगाना बस अड्डे से शहीद के परिवार के घर तक ग्रामीण व नेता पैदल पहुंचे। घंटों बाद सड़क खाली होने पर जाम खुला।
करवाचौथ के दिन मिली थी डूबने की सूचना
शहीद अमित कुमार का छोटा भाई भीम सिंह भी बीएसएफ का जवान है। उसकी तैनाती भी पश्चिमी बंगाल में है। करवाचौथ पर भीम सिंह छुट्टी आया था। 13 अक्तूबर बृहस्पतिवार को रात 10 बजे भीम सिंह को अमित के डूबने की सूचना मिली थी। जिसके बाद परिवार गम में डूब गया।
इन्होंने दी श्रद्धांजलि
इस मौके पर जितेंद्र मलिक, नरेंद्र सिंह, थामसिंह, मुकेश मलिक, अमित मलिक, रजनीश मलिक, प्रवीण मलिक, चिंटू, छोटू, बिजेंद्र सिंह, राजवीर, सुधीर, देवेंद्र व रविंद्र आदि सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
परिवार को रोता बिलखता छोड़ गया
शहीद अमित कुमार की पत्नि बबीता, बड़ी बेटी अवनी (8) , दूसरी बेटी अंशू (6) व बेटा आरव (5) पिता की शहादत के कारण रोते बिलखते रह गए। माता शिक्षा व पत्नि बबीता अमित के तिरंगे में लिपटे शरीर को देखकर गम के कारण गिर पड़ी। परिवार पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा।

बांग्लादेश से बरामद हुआ शव
अमित कुमार 115वीं बटालियन में कार्यरत थे। अक्तूबर 2005 में वह बुलंदशहर के बाबूगढ़ से भर्ती हुए थे। पंजाब ट्रेनिंग सेंटर से उन्होंने अपनी ट्रेनिंग पूरी की थी। वर्तमान में अमित की पश्चिमी बंगाल के फरक्का में पोस्टिंग चल रही थी। बीएसएफ के जवानों का एक दल नाव से नदी की सीमा पर चौकसी कर रहा था। अचानक नदी में पानी का तेज बहाव आने के कारण वह नाव से गिरकर पानी में बह गए। जवान का शव बांग्लादेश की सीमा से बरामद हुआ।

मुजफ्फरनगर : खरड़ गांव के शहीद अमित कुमार के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़।

मुजफ्फरनगर : खरड़ गांव के शहीद अमित कुमार के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर : खरड़ गांव के शहीद अमित कुमार को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते चौधरी नरेश टिक

मुजफ्फरनगर : खरड़ गांव के शहीद अमित कुमार को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते चौधरी नरेश टिक- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खरड़ गांव के शहीद अमित कुमार को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजली देते विधायक राजपाल बालियान व अन?

खरड़ गांव के शहीद अमित कुमार को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजली देते विधायक राजपाल बालियान व अन?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खरड़ गांव के शहीद अमित कुमार की चिता को मुखाग्नि देता अबोध बेटा आरव।

खरड़ गांव के शहीद अमित कुमार की चिता को मुखाग्नि देता अबोध बेटा आरव।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खरड़ गांव के शहीद अमित कुमार को सलामी देते सेना के जवान।

खरड़ गांव के शहीद अमित कुमार को सलामी देते सेना के जवान।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर : खरड़ गांव में शहीद अमित कुमार के घर पर विलाप करतीं महिलाएं।

मुजफ्फरनगर : खरड़ गांव में शहीद अमित कुमार के घर पर विलाप करतीं महिलाएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर : खरड़ गांव में शहीद अमित कुमार की फाइल फोटो।

मुजफ्फरनगर : खरड़ गांव में शहीद अमित कुमार की फाइल फोटो।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खरड़ गांव के शहीद अमित कुमार की बेटी अवनी, अंशु व बेटा आरव।

खरड़ गांव के शहीद अमित कुमार की बेटी अवनी, अंशु व बेटा आरव।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर : खरड़ गांव के शहीद अमित कुमार के पार्थिव शरीर के आने पर सूचना पर उमड़ा जन सैलाब।

मुजफ्फरनगर : खरड़ गांव के शहीद अमित कुमार के पार्थिव शरीर के आने पर सूचना पर उमड़ा जन सैलाब।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed