फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Somwati moon bathing the Ganges

सोमवती अमावस्या पर गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Tue, 05 Jul 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 05 Jul 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Somwati moon bathing the Ganges
शुक्रताल में गंगा पूजन करती युवती। - फोटो : अमर उजाला
शुक्रताल में सोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। घर में समृद्धि सुख-शांति के लिए भगवान सत्य नारायण और अमावस्या की कथा सुनी। नगर में मेले जैसा माहौल बना रहा। 
विज्ञापन


धर्मनगरी शुक्रताल के गंगा घाट पर सोमवती अमावस्या को लेकर दूरदराज से आए हजारों श्रद्घालुओं ने हर-हर गंगे, हर महोदव के जयकारो के बीच आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। इस मौके पर श्रद्घालुओं ने गंगा घाट पर पुरोहितों और पंडों से भगवान सत्यनारायण और अमावस्या की कथा सुनकर पित्र तर्पण कर चावल, चीनी, दूध घी, पान सुपारी, लोंग आदि का दान करते हुए हवन यज्ञ में आहूति दी।
विज्ञापन


इसके बाद नगर के शुकदेव आश्रम स्थित प्राचीन वट वृक्ष की परिक्रमा कर सप्त ऋषि श्री कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना की। ब्रह्मलीन स्वामी कल्याण देव समाधी स्थल पर पुष्पाजंलि अर्पित की। दण्डी आश्रम, हनुमानधाम,  गणेशधाम, शिवधाम, दुर्गाधाम,  पीताम्बराधाम, गौडिया मठ,  शनिधाम, गायत्री धाम,  महेश्वर आश्रम, तिलकधारी आश्रम, विष्णु लोक आश्रम, महाशक्ति सिद्वपीठ,  
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्राह्मण आश्रम, मानव निर्माण आश्रम आदि के मंदिरों के दर्शन किए। स्वामी ओमानंद महाराज, स्वामी गुरुदत्त महाराज, स्वामी कैश्वानंद महाराज, स्वामी वेददास महाराज, स्वामी गीतानंद महाराज, महानंद महाराज, गीतानंद गिरी, योगिनी माता राजनंदेश्वरी, भक्ति भूषण गोविन्द दास महाराज,  कृपालदास महाराज, गोपालाचार्य महाराज,  अजय कृष्ण आचार्य आदि से आशीर्वाद लेकर सत्संग में भाग लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed