फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Some in a helmet and some took liquor in a scooty trunk

कोई हेलमेट में तो कोई स्कूटी की डिक्की में छिपाकर ले गया शराब

Tue, 05 May 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Some in a helmet and some took liquor in a scooty trunk
मुजफ्फरनगर में रुड़की रोड पर लॉकडाउन में शराब की दुकान पर सोशल डिस्टेंस के साथ खड़े लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कोई हेलमेट में तो कोई स्कूटी की डिक्की में छिपाकर ले गया शराब
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शासन के निर्देश के बाद मंगलवार को शराब की दुकानें खुलीं तो काफी लोग उमड़ पड़े। ठेकों पर भारी भीड़ के बावजूद कहीं कोई हंगामा और मारामारी नहीं मची। पुलिस की मौजूदगी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों ने शराब ने खरीदी। कुछ लोगों ने हेलमेट में शराब रखकर और कुछ लोगों ने पूरी पेटी ही शराब खरीदी। कई लोगों ने दो पहिया वाहन की डिक्की में शराब छिपाकर ले गए। दोपहर तक अधिकांश ठेके सूने हो गए, जबकि कुछ पर स्टॉक ही खत्म हो गया।

मंगलवार सुबह दस बजे से शाम सात बजे तक शराब की दुकानें खुलीं। सवेरे दस बजे से पहले ही लोग दुकानों पर पहुंचने शुरू हो गए। सहारनपुर बस स्टैंड के पास तथा महावीर चौक पर स्थित शराब की दुकानों पर जबर्दस्त भीड़ रही। दुकानों के बाहर दूर तक सड़क पर घेरे बना दिए गए थे। लोग इत्मिनान से खड़े ठेके खुलने का इंतजार करते रहे। दस बजे जैसे ही दुकानें खुली शराब खरीदकर अपने घरों को जाते रहे। नावल्टी चौक, नुमाइश कैंप और कोर्ट रोड के ठेकों पर भी भारी भीड़ रही। अंग्रेजी शराब की ज्यादा मांग रही, जबकि देशी शराब की दुकानों पर बहुत कम लोग पहुंचे। नुमाइश कैंप, जानसठ बस स्टैंड और महावीर चौक के देशी शराब के ठेकों पर तो मामूली भीड़ थी, जबकि बीयर खरीदने वाले इक्का-दुक्का ही आए। करीब एक बजे से ठेकों पर लगी लाइनें खत्म होने लगी, जबकि कुछ का स्टॉक खत्म हो गया। नावल्टी चौक की दुकान दोपहर बाद बंद हो गई। कुछ दुकानें खुली तो थी लेकिन स्टॉक खत्म होने से लोगों को अपनी पसंद की शराब नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed