{"_id":"61d1f63bbaccbb60cb49aadd","slug":"solidarity-pledged-in-assembly-elections-muzaffarnagar-news-mrt571827247","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव में एकजुटता का संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव में एकजुटता का संकल्प लिया
विज्ञापन
सपा कार्यालय पर बैठक करते विभिन्न पार्टी के पदाधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। सपा और उसके सहयोगी दलों ने विधानसभा चुनाव में एकजुटता का संकल्प लिया। भाजपा को प्रत्येक बूथ पर जवाब देने की रणनीति बनाई गई। बैठक में रालोद, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता शामिल हुए।
सहयोगी दलों की बैठक सपा कार्यालय पर हुई। रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने कहा कि गठबंधन की ताकत के दम पर विधानसभा चुनाव 2022 में सरकार बनने जा रही है। उन्होंने सपा के साथ गठबंधन में शामिल सभी दलों के कार्यकर्ताओं से तहसील व ब्लॉक स्तर पर भाजपा सरकार की पांच साल की नाकामी को उजागर करने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि यूपी की भाजपा सरकार पूरी तरह नाकाम होने के कारण चुनाव में बड़ी पराजय की ओर है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिलाध्यक्ष चौधरी इलम सिंह गुज्जर ने कहा कि हम पूरी तरह गठबंधन प्रत्याशी को जिताने का काम करेंगे। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जिलाध्यक्ष सोमेश गौतम ने कहा कि गठबंधन से चुनाव में टिकट किसी को हो हमारी पार्टी के कार्यकर्ता हर मीटिंग व सम्मेलन में बढ़ चढ़कर भाग लेंगे।
विज्ञापन
पूर्व सांसद कादिर राणा व पूर्व सांसद राजपाल सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जनता के हित को दरकिनार करके जनता का दमन करने का काम किया। पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व विधायक अनिल कुमार, पूर्व विधायक मिथिलेश पाल ने कहा कि गठबंधन के सभी सहयोगी दल प्रत्येक विधानसभा में साझा सम्मेलन करके एकजुटता दिखाएंगे।
मौके पर भागीदारी पार्टी जिलाध्यक्ष अनुज इंद्रवाल, पिछड़ा समाज पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मेजर रमेश सैनी, रालोद नेता चंद्रवीर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सपा श्यामलाल बच्ची सैनी, सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, सपा नेता अब्दुल्ला राणा, रालोद नेता कमल गौतम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर आदि उपस्थित रहे।