फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Solidarity is necessary for respect of sisters and daughters: Manish

बहन-बेटियों के सम्मान को एकजुटता जरूरी: मनीष

Mon, 19 Oct 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Solidarity is necessary for respect of sisters and daughters: Manish
अंखड भारत संकल्प दिवस के कार्यक्रम में दीप प्रज्जव्लित करते अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बहन-बेटियों के सम्मान को एकजुटता जरूरी: मनीष
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव जटनंगला के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि हिंदू संघर्ष समिति के संरक्षक मनीष चौधरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति और बेटियों की सुरक्षा के लिए एकजुटता जरूरी है।

समारोह में मनीष चौघरी ने कहा कि हिंदू समाज को विभिन्न जातियों में न बंटकर केवल हिंदुत्व की रक्षा के लिए भगवा झंडे के नीचे आना होगा। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि अपने बच्चों को अपनी महान संस्कृति व हिंदू धर्म के महान योद्धाओं के बारे में बताएं। उनके मार्ग का अनुसरण करना होगा, तभी समाज और राष्ट्र की रक्षा हो सकेगी। बहन और बेटियों को अच्छे संस्कार देने होंगे और उन्हें बचपन से ही अपने धर्म के बारे में बताना होगा। स्कूल, कॉलेज जाने वाली अपनी बहन बेटियों की सहेलियों के बारे में भी जानकारी जरूरी है। युवाओं को गलत संगत, नशाखोरी से दूर रहना होगा, तभी हमारा समाज तरक्की करेगा और देश आगे बढे़गा। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अतुल त्यागी ने कहा कि हम सबको जातियों से अलग हटकर सनातन धर्म को मानना चाहिए, क्योंकि धर्म से ऊंची कोई जाति नहीं होती। कार्यक्रम में सोनू बजरंगी, हिंदू संघर्ष समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी हरीश पालीवाल, मनोज पाटिल, पवन मित्तल, प्रमोद मलिक, विक्की चावला, ऋषभ जैन ने भी विचार रखे। इस मौके पर सतेंद्र एडवोकेट, सोनू बजरंगी, अंकित सैनी, गौतम बजरंगी, राहुल कश्यप, सुरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, सुमित, मांगेराम, दीपांशु, शेखर, बालेंद्र, संजय, राजकुमार, कार्तिक, राजीव व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed