फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Soldiers will not tolerate insult to martyrs: Tyagi

शहीदों का अपमान सहन नहीं करेंगे सैनिक : त्यागी

Sat, 14 May 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Soldiers will not tolerate insult to martyrs: Tyagi
पचैण्डा में पंचायत को संबोधित करते पूर्व सैनिक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। मार्ग के नामकरण को लेकर लोगों के बीच गुस्सा बढ़ रहा है। पचैंडा मुस्तफाबाद में आयोजित पंचायत में ग्रामीणों और राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने कहा कि शहीदों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। गुरुनानक देव सबके लिए पूजनीय है। कुछ राजनीतिक लोग समाज को बांटना चाहते हैं, जिसका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को पचैंडा में आयोजित पंचायत की अध्यक्षता पूर्व प्रधान चरण सिंह ने की। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन सुरेश चंद त्यागी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का कार्य समाज को जोड़ने और साथ लेकर चलने का होना चाहिए। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सड़क का नाम बिना किसी प्रस्ताव के बदलकर शहीद का अपमान किया। पूर्व सैनिक संघर्ष का रास्ता अपनाएंगे और पीछे नहीं हटेंगे। मंत्री चाहे तो पूरी गांधी कॉलोनी का नाम गुरुनानक देव के नाम पर रख लें, इससे हमें कोई एतराज नहीं है। लेकिन मार्ग का नाम शहीद बचन सिंह के नाम पर ही रहना चाहिए। ग्रामीणों से एकजुटता का संकल्प लिया और आंदोलन के लिए तैयार रहने के लिए कहा। जिलाध्यक्ष सूबेदार अशोक कुमार, जिला महामंत्री प्रमेंद्र राठी, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश त्यागी, कमलेश चौहान, जयपाल सिंह, राजकुमार, सुनील कुमार, ईशम सिंह, मोनिका, अमरपाल, अर्जुन पहलवान, जसवीर सिंह, बालिंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक प्रदीप बालियान ने कराया था नामकरण
मार्ग के लिए 22 दिसंबर 1999 को तत्कालीन विधायक प्रदीप बालियान ने डीएम और पालिका को प्रस्ताव भेजा था। उनके प्रस्ताव पर 28 फरवरी 2000 को पालिका बोर्ड बैठक में मार्ग का नाम शहीद बचन सिंह के नाम रखने पर अंतिम मुहर लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed