फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Soldier rescues drowning person in Gangahar

सिपाही ने गंगनहर में डूबते व्यक्ति को बचाया

Wed, 31 Mar 2021 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Soldier rescues drowning person in Gangahar
जटवाडा गंग नहर में डूब रहे रहीस को जान जोखिम में डालकर गहरे पानी से निकालकर लाता कांस्टेबल । - फोटो : KHATAULI
सिपाही ने गंगनहर में डूबते व्यक्ति को बचाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। गंग नहर में डूबते व्यक्ति की जान बचाकर ककरौली पुलिस के कांस्टेबल ने मानवता की मिसाल कायम की है।
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खुजेड़ा निवासी रहीस (40) पुत्र फिराहिम घर में कहासुनी से क्षुब्ध होकर जटवाड़ा गंगनहर पुल पहुंचकर गहरे पानी में छलांग लगा दी। यह देख राहगीरों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर कांस्टेबल सुनील अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए लिए गंगनहर में कूद गए और कड़ी मशक्कत कर रहीस को गंगनहर के किनारे पर सुरक्षित ले आए। आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों ने कांस्टेबल को हाथों के ऊपर उठा लिया और शाबाशी दी। पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाकर नसीहत देते हुए रहीस को परिजनों को सौंप दिया। ककरौली क्षेत्र के प्रधान प्रकाशवीर बाबूजी, सुंदर प्रधान, बबलू प्रधान बेहडा सादात, धर्मेन्द्र प्रधान, तेजपाल प्रधान, सतीश चेयरमैन, अखिलेश चौधरी आदि ने कांस्टेबल सुनील कुमार को सम्मानित करने की बात कही। वही भोपा सीओ सोमेंद्र नेगी ने बताया कि इस घटना को शासन प्रशासन के आलाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed