{"_id":"626ad9acdfc2d064182d4741","slug":"soldier-and-companion-accused-of-obscene-act-muzaffarnagar-news-mrt586459879","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही व साथी पर अश्लील हरकत का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही व साथी पर अश्लील हरकत का आरोप
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली अधेड़ महिला ने मंडी कोतवाली में तैनात एक सिपाही व उसके साथी पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया हैं। महिला ने कार्रवाई की मांग कर कोतवाली में तहरीर दी हैं।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह एक गांव में रहती है। गांव में आने जाने के कारण सिपाही को वह जानती थी। बुधवार शाम को आरोपी सिपाही अपने एक साथी के साथ उनके घर आया और साथ में शराब की दो फ्रूटी लिए हुए था। सिपाही व उसके साथी ने उसके सामने पानी में मिलाकर फ्रुटी पी और नशा होने के बाद दोनों ने उसके साथ अश्लील हरकत की। वह शोर मचाते हुए घर से बाहर भाग आई तब वहां लोग एकत्र हो गए।
लोगों को देखकर आरोपी सिपाही व उसका साथी बाइक पर सवार होकर वहां से भाग गए। इस दौरान सिपाही का चश्मा उनके घर पर रह गया। कुछ देर बाद उनका बेटा घर आया तो उसने व लोगों ने घटना के बारे में उसे जानकारी दी। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई। पुलिस टीम उनके यहां पहुंची। तब पुलिस टीम को पूरे मामले की जानकारी दी गई। सिपाही का चश्मा डायल 112 टीम अपने साथ ले गई। पुलिसकर्मियों ने मौके की वीडियोग्राफी भी की। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने मंडी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की मांग की हैं। एएसपी अर्पित विजय वर्गीय का कहना है कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी।