फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Solar power mini bus

धूप के साथ बढ़ती जाएगी बस की रफ्तार 

Sat, 10 Mar 2018 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Sat, 10 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
Solar power mini bus
बस - फोटो : amar ujala
कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो इंसान क्या नहीं कर सकता है। शहर के नौ वीं फेल युवक ने सौर उर्जा से मिनी बस दौड़ाई है। इस मिनी बस से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश देने के साथ कारीगिरी का नमूना भी पेश किया है। खासियत यह है कि जितनी तेज धूप इसे मिलेगी, उतना ही रफ्तार पकड़ेगी। मीनाक्षी चैक पर वेल्डिंग का काम करने वाले कक्षा 9वीं फेल वेल्डर अनीस अंसारी ने यह मिनी बस तैयार की है।
विज्ञापन

 

अक्सर व्हाट्स एप पर लग्जरी बस को टक्कर देने के लिए आइडिया ग्वालियर से आए लेखक एवं फिल्म निर्माता राकेश सरैया का था। उन्होंने ही यह मिनी बस तैयार की है। अनीस बताते हैं कि गाड़ी को पूरी तरह से तैयार करने में छह माह का समय लगा है। इस मिनी मैजिकल मोबाइल होम की विशेषता यह है कि इसके भीतर दो कमरों के घर जैसी सुख सुविधाएं बनाई गई है।

विज्ञापन

बेडरूम, ड्राइंग रूम, सोफा, टॉयलेट, किचन के साथ तमाम व्यवस्था रखी गई है। पूूरी गाड़ी मेटल से बनाई गई है, जिसमें जापानी शीट से काम किया गया है। 35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार चल सकती है। जिसे बनाने में लगभग साढ़े चार लाख रुपये लागत आई है। स्टेयरिंग को टेबल पर प्रयोग किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषण से मुक्त है वाहन 
राकेश सरैया बताते हैं कि वर्तमान में पर्यावरण पर प्रदूषण का खतरा मंडरा रहा है, जबकि एनसीआर क्षेत्रों में भी इसकी समस्या अधिक है। इसके अलावा डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम से हर कोई परेशान है। ऐसे में इलेक्ट्रोनिक वाहन, सौर उर्जा से चलने वाली गाड़ियों का समय आने वाला है। ऐसे वाहनों से प्रदूषण से भी निजात मिलेगी। 


पहले भी किए कई कारनामे 
मुजफ्फरनगर। अनीस ने 2004 में छोटी कार बनाई थी। जिसे तत्कालीन एसएसपी नवनीत सिकेरा खरीदकर ले गए थे। वर्ष 2012 में अनीस की बैट्री वाली कार अजूबा को तत्कालीन डीएम संतोष यादव ने खरीदा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed