फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SOG team caught the employee of supply department

आपूर्ति विभाग के कर्मचारी को एसओजी टीम ने दबोचा

Mon, 13 Dec 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
SOG team caught the employee of supply department
मुजफ्फरनगर। भोपा के पेट्रोल पंप संचालक के बाद एसओजी सहारनपुर ने आपूर्ति विभाग के कर्मचारी को भी दबोच लिया है। पूछताछ के लिए कर्मचारी को सहारनपुर ले गई। बिना लाइसेंस के पंप चलवाने में कर्मचारी की भूमिका सामने आई थी। बिना लाइसेंस के पंपों की जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

भोपा निवासी उदित सहित दो लोगों को एसओजी सहारनपुर ने हिरासत में लिया था। सरकारी पाइप लाइन से तेल चोरी करने के प्रकरण में पकड़े गए उदित को जेल भेज दिया। उदित ने पुलिस को बताया था कि उसका पंप बिना लाइसेंस के चल रहा है। आपूर्ति विभाग का एक बाबू इस कार्य में उसकी मदद करता है।
विज्ञापन

इसके बाद एसओजी सहारनपुर ने इस कर्मचारी की तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार सुबह टीम ने आपूर्ति विभाग के संदिग्ध आरोपी कर्मचारी को पकड़ लिया। टीम आनन फानन में उसे अपने साथ ले गई है। इस मामले में जनपद स्तरीय अधिकारी जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं। उधर, एसओजी सहारनपुर एसओजी टीम के सूत्रों ने कर्मचारी को साथ जाना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोपा में अवैध तरीके से बिक रहा था तेल
सहारनपुर से चोरी किया गया तेल भोपा क्षेत्र में बायो पेट्रोल पंप पर बेचा जा रहा था। पुलिस जांच में इसकी पुष्टि हुई थी। पेट्रोल पंप के संचालन में आपूर्ति विभाग के एक कर्मचारी की भूमिका एसओजी टीम के सामने आई थी।
मोरना-भोपा में अवैध तरीके से बिक रहा तेल
बायो डीजल के नाम पर मोरना और भोपा क्षेत्र के कई पंपों पर अवैध तरीके से डीजल और पेट्रोल बेचा जा रहा है। यह खेल कई साल से चल रहा है। पूर्ति विभाग से बार-बार शिकायतें की जाती है, लेकिन कार्रवाई नहीं होती।

पहले चूकी और अब साध गई चुप्पी
स्थानीय पुलिस पहले चोरी के इस खेल को पकड़ने में चूक गई और अब चुप्पी साधे हुए हैं। कई महीने से चोरी का तेल यहां लाकर बेचा जा रहा था। गश्त और चौकसी का दावा करने वाली पुलिस तेल को नहीं पकड़ सकी। अब अधिकारियों का कहना है कि यह प्रकरण तो सहारनपुर पुलिस देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed