{"_id":"61b4fc4145591a7a382b9356","slug":"sog-raids-on-bio-diesel-pump-muzaffarnagar-news-mrt5686440124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बायो डीजल पंप पर एसओजी का छापा, संचालक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बायो डीजल पंप पर एसओजी का छापा, संचालक हिरासत में
विज्ञापन
बायो डीजल पंप पर एसओजी ने मारा छापा
भोपा (मुजफ्फरनगर)। सहारनपुर एसओजी ने एसपी देहात के नेतृत्व में शनिवार दोपहर एक बायो डीजल पंप पर छापेेमारी की। वहां से पंप संचालक को हिरासत में लेकर टीम वापस लौट गई। मामला पेट्रोल चोरी कर बेचे जाने से जुड़ा होना बताया जा रहा है।
बताते है, कि सहारनपुर एसओजी टीम ने आधा दर्जन शातिरों को पकड़ा हुआ है। यह शातिर पेट्रोल चोरी कर विभिन्न छोटे व दूरस्थ पेट्रोल पंप पर बेचने वाले गिरोह के सदस्य बताए जा रहे है। इन शातिरों को साथ लेकर शनिवार दोपहर में सहारनपुर के एसपी देहात के नेतृत्व में एसओजी सहारनपुर ने यहां मुजफ्फरनगर-भोपा मार्ग स्थित बायो डीजल पंप पर छापेमारी की। टीम ने पंप के संचालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। कुछ कागजातों के बारे में भी जानकारी की। लगभग एक घंटा तक टीम द्वारा जांच पड़ताल की गई। पूछताछ के लिए एसओजी टीम पंप संचालक को अपने साथ ले गई है। टीम बायोडीजल पंप से जांच पड़ताल के लिए तेल भी लेकर गई है।
एसओजी टीम ने बताया कि संचालक से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल संचालक को पूछताछ के लिए लेकर जा रहे है। बताया गया कि एसओजी पहले से ही पकड़े शातिर को साथ लेकर आई थी। उसकी निशानदेही पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
पूर्व में हुई थी दो लोगों की मौत
भोपा-मोरना क्षेत्र में बायो डीजल पंप पर काफी समय से पेट्रोल की बिक्री होती चली आ रही है। भोपा थाना क्षेत्र के रूड़कली स्थित एक बायो डीजल पंप पर एक साल पहले पेट्रोल के रखे ड्रम में आग लग गई थी। तब पंप स्वामी सहित दो लोग जिंदा जल गए थे। उपचार के दौरान मौत हो गई थी।