फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   So to speak, free treatment, one has to bring one's own supplies for the operation.

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - कहने को मुफ्त इलाज, ऑपरेशन के लिए खुद लाना पड़ता है सामान

Wed, 20 Sep 2023 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 20 Sep 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
So to speak, free treatment, one has to bring one's own supplies for the operation.
- ऑपरेशन की जरूरत पड़ी तो मरीज को जरूरी सामान खुद ही खरीदकर लाना पड़ता है
विज्ञापन

फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में हड्डी टूटने वाले मरीजों को केवल प्लास्टर चढ़ाने तक की सुविधा दी जाती है। अगर किसी मरीज का ऑपरेशन होना हो तो उसे सामान बाहर से खरीदना पड़ता है। जबकि सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की बात कही जाती है।
जिले के सरकारी अस्पताल में हड्डी टूटने वाले मरीजों के लिए केवल औषधि और प्लास्टर चढ़ाने तक की सुविधा मिलती है। बात अगर ऑपरेशन की करें तो यहां चिकित्सक तो हैं, लेकिन हड्डी जोड़ने के लिए रॉड सहित इन प्लांट के सामान नहीं हैं। इसके लिए मरीज को पैसे खर्च कर बाहर से सामान खरीदना पड़ता है। सामान लाने के बाद ही मरीज का ऑपरेशन किया जाता है।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय पुरुष के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार का कहना है कि शासन से ही हड्डी के ऑपरेशन के लिए कोई सामान उपलब्ध नहीं कराया जाता है। ऐसे में मरीज को बाहर से ही इन प्लांट्स के सामान खरीदने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पीके चतुर्वेदी मरीजों का ऑपरेशन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पीके चतुर्वेदी ने बताया कि रोजाना 50 के करीब हड्डी रोगियों को उपचार दिया जाता है। सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शनिवार को ऑपरेशन किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के दौरान मरीज की हड्डी जोड़ने के लिए रॉड आदि सामान मरीज को खुद खरीदना पडता है। जिला चिकित्सालय में इस तरह के सामान की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed