{"_id":"57dee0144f1c1b1d0aa82796","slug":"snvidakrmi-hit-by-high-tension-wires","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार की चपेट में आया संविदाकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार की चपेट में आया संविदाकर्मी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 19 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के मिमलाना रोड पर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से संविदाकर्मी बुरी तरह से झुलस गया। साथियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत के चलते घायल को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।
रामपुरी निवासी शावेज 25 बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर संविदाकर्मी के रुप में तैनात है। रविवार सुबह वह शटडाउन लेकर मिमलाना रोड पर 11 हजार की हाईटेंशन लाइन पर काम कर रहा था, अचानक किसी ने बिजली चालू कर दिया। लाइट चालू होने से शावेज बुरी तरह से झुलस कर जमीन पर गिरकर घायल हो गया।
लाइनमैन के करंट से झुलस कर जमीन पर गिरने से आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। साथ में काम करने वाले लोग घायल को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे और उसे भर्ती कराया। चिकित्सकों ने शावेज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। वहां भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।