{"_id":"68e2dc4ce82d5b28890a9586","slug":"snake-bites-farmer-he-runs-home-and-dies-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1012-155866-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सांप ने डसा, दौड़ते हुए घर पहुंचा किसान, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सांप ने डसा, दौड़ते हुए घर पहुंचा किसान, गई जान
विज्ञापन
तितावी। गांव लखान में किसान रामकुमार (47) को खेत में पानी चलाते हुए सांप ने डस लिया। दहशत में किसान दौड़ते हुए घर पहुंचा। परिजन गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बघरा ले गए। उसे उपचार दिया गया लेकिन किसान की जान नहीं बचाई जा सकी।
रविवार सुबह किसान खेत में पानी चला रहा था। डोल पर पानी टूट जाने के कारण किसान पैर की एड़ी मारकर बंद करने लगा। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। पानी से होकर सांप को जाते दिखा तो किसान दहशत में आ गया। इसके बाद करीब एक किमी दौड़ता हुआ घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी।
परिजनों ने उपचार कराया। बघरा में उपचार के बाद परिजन पहले देशी दवा पिलाने के लिए पहले लालूखेड़ी और इसके बाद कांधला ले गए लेकिन किसान को बचाया नहीं जा सका। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। शाम के समय शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। किसान की बेटी आंचल और छोटी पायल है।
विज्ञापन
दोनों बेटियों की शादी दिसंबर में होनी है। एक बेटा सागर है। गांव में गम का माहौल बन गया।न