फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Six trains including summer special trains arrived late, passengers were troubled

Muzaffarnagar News: समर स्पेशल सहित छह ट्रेनें देरी से पहुंचीं, यात्री रहे परेशान

Mon, 30 Jun 2025 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Six trains including summer special trains arrived late, passengers were troubled
-ट्रेनों के देरी से चलने के कारण कुछ यात्रियों ने बसों और अन्य वाहनों का लिया सहारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। रविवार को लंबा सफर तय करने वाली छह ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से पहुंंचीं। इस कारण यात्री परेशान रहे। गुजरात के बड़ौदरा से हरिद्वार की ओर जाने वाली हरिद्वार समर स्पेशल ट्रेन 50 मिनट देरी से पहुंची थी।

प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नाैचंदी एक्सप्रेस सवा घंटा, अमृतसर से इंदौर जाने वाली इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन का समय शाम 8.28 बजे का था। यह ट्रेन 2 घंटा 15 मिनट, दिल्ली से आकर हरिद्वार जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन 50 मिनट, ओडिशा के पुरी से ऋषिकेश तक जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन डेढ़ घंटा लेट पहुंची थी।
विज्ञापन


इसके अलावा दिल्ली से अंबाला जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटा देरी से पहुंची। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली मेमो एक्सप्रेस ट्रेन का निर्धारित समय शाम 4.41 बजे का था। यह ट्रेन एक घंटा देरी से स्टेशन पर पहुंची। ट्रेनों के देरी से पहुंचने से रेलवे स्टेशन पर यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम केे समय इंदाैर एक्सप्रेस से दिल्ली जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे जूता व्यापारी फरमान का कहना है कि ट्रेन लेट थी, जिस कारण उन्हें रोडवेज से सफर करने के लिए जाना पड़ रहा है। उधर, रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार ने ट्रेनों के लेट रहने के बारे में जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed