फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Six students will get gold medal in the convocation of CCSU

सीसीएसयू के दीक्षांत समारोह में छह छात्र-छात्राओं को मिलेगा स्वर्ण पदक

Tue, 14 Dec 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Six students will get gold medal in the convocation of CCSU
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में श्रीराम कॉलेज के छह छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक मिलेगा। इसके अलावा 28 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय मेरिट सूची में स्थान बनाया है। 22 दिसंबर को कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय यूनिवर्सिटी टॉपर्स की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में एमजेएमसी की छात्रा आयुषी अग्रवाल ने (94.05 प्रतिशत), ललित कला संकाय में एमएफए एप्लाईड आर्ट्स पाठ्यक्रम की छात्रा निहारिका रानी (89 प्रतिशत), एमएफए ड्राईंग एंड पेंटिंग पाठ्यक्रम के छात्र शिवांशु कुमार (91.95 प्रतिशत) और एमएफए फैशन डिजाइनिंग पाठ्यक्रम की छात्रा सदफ (83.75 प्रतिशत), बीएफए पाठ्यक्रम के छात्र अनमोल त्यागी (91.12 प्रतिशत), एमएससी होमसाइंस (होम मैनेजमेंट) पाठयक्रम की छात्रा द्रक्षा (82.15 प्रतिशत) अंकों को प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त करने वालों की फेहरिस्त में अपना स्थान पक्का किया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त अलग-अलग संकाय के 26 विद्यार्थियों ने भी विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट में स्थान पक्का किया। इनमें बीएफए के सिद्वार्थ, गरिमा रानी, सुकीर्ति व तृप्ति गर्ग ने क्रमश: द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ व पंचम स्थान प्राप्त किया। शारीरिक शिक्षा संकाय से बीपीएड की वैशाली बालियान ने द्वितीय तथा बीपीईएस की प्रियंका राणा ने द्वितीय व प्रियांशु ने पंचम स्थान प्राप्त किया। कम्प्यूटर एप्लीकेशन संकाय के एमएससी(कम्प्यूटर साइंस) पाठ्यक्रम के छात्र कृत्य गर्ग (85.05 प्रतिशत), एमएससी(माइक्रोबॉयोलॉजी) पाठ्यक्रम की छात्रा जेहरा हुसैनी (87.65 प्रतिशत), एमएफए फैशन डिजाईनिंग की ईशिता अरोरा ने द्वितीय, सिमरन कर्णवाल ने तृतीय, सामिया नाज ने चतुर्थ, आकांक्षा बंसल ने पंचम, एमएफए ड्राइंग एंड पेंटिग की अंजली ने द्वितीय, सोमिया गुप्ता ने तृतीय, शिवानी बंसल ने चतुर्थ, तनिशा आहुजा ने पंचम, एमएफए एप्लाईड आर्टस के विशांक चौधरी ने द्वितीय स्थान, कुलवंत सिंह कोरी ने तृतीय, वंदना शर्मा चतुर्थ तथा शैली ने पंचम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएससी (कंप्यूटर साइंस ) की पारूल तोमर ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। एमएससी होमसाइंस होम मैनेजमेंट की स्वाति शर्मा ने द्वितीय, ज्योति शर्मा ने तृतीय, शिवानी त्यागी ने चतुर्थ तथा पुष्पा ने पंचम, एमएससी होम साइंस (फूड एंड न्यूट्रिशयन) ने आरजु रानी ने चौथा स्थान प्राप्त किया। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के नवनीश भारद्वाज ने द्वितीय ने अखिलेश वर्मा ने तृतीय तथा विभोर कुमार ने पंचम स्थान प्राप्त किया।

निदेशक डॉ. आदित्य गौतम, प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल, ललित कला विभाग के निदेशक डॉ. मनोज धीमान, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष रवि गौतम ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed