{"_id":"62cb205fc4494976a12135d5","slug":"six-people-of-both-classes-arrested-in-safipur-patti-case-muzaffarnagar-news-mrt596397777","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफीपुर पट्टी प्रकरण में दोनों वर्गों के छह लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफीपुर पट्टी प्रकरण में दोनों वर्गों के छह लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को घर के सामने थूकने के विवाद में दो वर्गों में हुआ था पथराव
तनाव को देखते हुए मोहल्ले में पुलिस बल तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कस्बे की सफीपुर पट्टी में घर के सामने थूकने के विवाद को लेकर दो वर्गों के बीच हुए पथराव में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी दोनों वर्गों के है। पुलिस ने तनाव की स्थिति को देखते हुए मोहल्ले में पुलिस बल तैनात किया है।
सफीपुर पट्टी में शनिवार को घर के सामने थूकने के विवाद को लेकर दो वर्गों के लोगों में पथराव हो गया था। इसमें दोनों वर्गों के महिला सहित छह ग्रामीण घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया है। इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि विनीत पुत्र जितेंद्र ने दूसरे पक्ष की दो महिलाओं सहित सात ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करवाया है। विनीत का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग हाथों में लाठी, डंडे व सरिया लेकर उनके घर में घुसे। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। जान से मारने की धमकी दी और पथराव किया। इस हमले में उनके परिवर के लोग घायल हुए। दूसरे पक्ष के आसिफ ने भी दो महिलाओं सहित पांच ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करवाया है। आसिफ का आरोप है कि आरोपियों ने एक राय होकर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। पथराव कर उसके परिवार के लोगों को घायल किया।
इंस्पेक्टर ने बताया कि एक पक्ष के विनीत, उसके बेटा सुमित और पिता जितेंद्र को गिरफ्तार कर चालान किया गया। दूसरे पक्ष के नामजद आरोपी आसिफ व कासिम और चांद मियां को गिरफ्तार किया गया है। मोहल्ले में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।