{"_id":"630bb003a2078b48d01c1c87","slug":"six-people-booked-for-cheating-and-intimidation-muzaffarnagar-news-mrt6027403132","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह लोगों पर धोखाधड़ी और धमकी देने का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह लोगों पर धोखाधड़ी और धमकी देने का मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। पुलिस ने चार सगे भाइयों सहित छह लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी व धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
क्षेत्र के गांव भोजाहेड़ी निवासी अंकित गिरी ने शनिवार को थाने पर तहरीर देकर बताया कि पिछले वर्ष अक्टूबर में कुछ लोगों ने पॉली हाउस पर बैंक से लोन दिलवाने के नाम पर उससे व उसके रिश्तेदारों से लाखों रुपये ले लिए थे। उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी का एक पत्र भी दिया था। मगर कई माह गुजर जाने के बावजूद कोई लोन नहीं दिलाया गया। बार बार कहने के बावजूद वह लोग रुपया वापस नहीं लौटा रहे हैं और हत्या करने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने तहरीर में नामजद शकील, परवेज व वकील और शमशाद पुत्रगण इसबुद्दीन निवासी मोहल्ला जाटान पुरकाजी व जुनैद निवासी नामालूम के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया हैं।
इसके अलावा एक मुकदमा विनोद निवासी आकोड़ा खुर्द लक्सर उत्तराखंड की तहरीर पर उक्त चारों भाइयों व आबिद और बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर के विरुद्ध धोखाधड़ी आदि धाराओं में दर्ज किया गया है। पीड़ित ने तहरीर में आरोप लगाया था कि बैंक मैनेजर ने पोली हाउस के नाम पर उसके नाम लोन कर दिया और मैनेजर ने लोन की रकम मुझे ना देकर आरोपियों से साठगांठ कर रकम उन्हें दे दी।