फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Six new branches opened, profit of nine crores to cooperative bank

छह नई शाखाएं खुली, सहकारी बैंक को नौ करोड़ का लाभ

Sun, 22 May 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Six new branches opened, profit of nine crores to cooperative bank
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में वित्तीय वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। बैंक ने नौ करोड़ 75 लाख रुपये का लाभ कमाया। पिछले साल की तुलना में यह 33.81 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन

भोपा रोड स्थित पंजाबी बरातघर में वार्षिक सामान्य निकाय की 88वीं बैठक हुई। अध्यक्षता बैंक के सभापति सत्यपाल सिंह पाल ने की। मुख्य अतिथि सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रभारी पूर्व विधायक उमेश मलिक ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में बैंक ने सराहनीय कार्य किया। शामली और मुजफ्फरनगर में छह नई शाखाएं खोली गई। बैंक की कार्यशील पूंजी में 19.25 प्रतिशत और ऋण वितरण में 27.12 प्रतिशत की वृद्धि रही। ऋण प्रक्रिया का सरलीकरण किया गया।
विज्ञापन

मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रवीण कुमार ने कहा कि बैंक के जमा निपेक्ष में 14.75 प्रतिशत की वृद्धि रही है। संचालक वीरेंद्र सिंह प्रमुख ने कहा कि विषय परिस्थितियों के बावजूद बैंक ने सराहनीय कार्य किया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि गन्ना किसानों को भुगतान में चीनी मिलों को ऋण देने में सहकारी बैंक का योगदान है। विशिष्ठ अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला सहकारी बैंक सहारनपुर के अध्यक्ष राजपाल सिंह, गाजियाबाद के अध्यक्ष हरिराज सिंह, जिला विकास संघ के चेयरमैन पवन तरार, डीसीडीएफ के पूर्व चेयरमैन दल सिंह वर्मा, संचालक सीमा मलिक, उर्मी सिंह, सुशीला, सोमवीर सिंह, नीरज मलिक, प्रकाशवीर, दिनेश बालियान, योगेश कुमार, संदीप मलिक, सहायक आयुक्त निबंधक रत्नाकर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed