फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Six hours on the Bhopa-Mourna route.

सड़क की बदहाली पर फूटा गुस्सा, भोपा-मोरना मार्ग पर छह घंटे लगाया जाम 

Wed, 27 Dec 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 27 Dec 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Six hours on the Bhopa-Mourna route.
मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
जर्जर तिस्सा-अलीपुर मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने छह घंटे तक भोपा-मोरना मार्ग का चक्का जाम रखा। इस दौरान जाम में फंसने पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। छह घंटे के जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियां हुई। शुक्रताल जाने वाले श्रद्धालु भी जाम में फंसे रहे। एंबुलेंस भी फंसी, जिसे बमुश्किल जाम से निकाला गया। बाद में तहसीलदार और पीडब्लूडी के सहायक अभियंता ने जल्द मार्ग का निर्माण करवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। 
विज्ञापन


भोपा कस्बे के निकटवर्ती तिस्सा-अलीपुर मार्ग एक दर्जन गांवों को भोपा-मोरना मार्ग से जोड़ता है। यह मार्ग पिछले कई वर्षो से गड्ढों में तब्दील हो चुका है। मार्ग को ठीक कराने की मांग को लेकर पहले भी कई बार धरना, प्रदर्शन और जाम लगाया जा चुका है। इस समस्या से परेशान क्षेत्र के ग्रामीणों और भाकियू कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को युसुफपुर चौराहे पर जाम लगा कर भोपा-मोरना मार्ग पूरी तरह से जाम कर दिया।
विज्ञापन


जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना पर जानसठ तहसीलदार मनोज कुमार चौधरी, भोपा थाने के एसएसआई ओमकार पांडे, चंद्रसेन सैनी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने और पीडब्लूडी के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अडे़ रहे। जाम खुलवाने को लेकर पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच झड़पें भी हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटों बाद सहायक अभियंता एसके जैन मौके पर पहुंचे। ब्लाक अध्यक्ष योगेश शर्मा ने मौके पर पहुंचे अधिकारियों से कहा कि जब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक वो यहां से नहीं उठेंगे। दोनों अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल तो गड्ढे बंद करा दिए जाएंगे और जल्द ही टूटे मार्ग का नवनिर्माण किया जाएगा। दोनों अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर कार्य समय पर नहीं किया गया तो नौ जनवरी को मोरना ब्लॉक में होने वाली भाकियू की पंचायत में आगे की रणनीति तय की जाएगी।


इसके बाद छह घंटे से जारी जाम को खोला गया। इस दौरान भाकियू के जिला संगठन मंत्री सर्वेंद्र राठी, मनोज राठी, धर्मपाल राठी, महकपाल, राजकुमार, सतबीर सिंह, बिजेंद्र आर्य, सतीश सहरावत, पीयूष पंवार, विजय राठी, कपिल, सुधांशु, इशाक अहमद, नईम, अजय कुमार, विजय राठी, शिवम, बबलू, आकाश, सुधीर, राघव, सत्यवीर बाबा, बबलू कुमार सहित ई-रिक्शा, घोड़ा-बुग्गी चालक मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed