{"_id":"6931e78e566dbc551e064e7e","slug":"six-hours-of-sit-in-in-water-showed-the-responsible-people-the-potholes-and-dirt-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-160036-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पानी में छह घंटे धरना, जिम्मेदारों को दिखाए गड्ढे और गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पानी में छह घंटे धरना, जिम्मेदारों को दिखाए गड्ढे और गंदगी
विज्ञापन
परिक्रमा मार्ग पर पानी में बैठक धरना प्रदर्शन करता विजय हिंदुस्तानी : संवाद
- फोटो : 1
मुजफ्फरनगर। परिक्रमा मार्ग की बदहाली के विरोध में समाजसेवी विजय हिंदुस्तानी ने पानी में बैठकर छह घंटे धरना प्रदर्शन किया। नागरिक, कॉलेज के छात्र और राहगीर भी समर्थन में उतर आए। पुलिस पहुंची और समझाने का प्रयास किया। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप मौके पर पहुंचे। जनप्रतिनिधियों को जलभराव, गड्ढे और गंदगी दिखाई गई। राज्यमंत्री ने पानी में उतरकर आश्वासन दिया और धरना प्रदर्शन समाप्त कराया।
सरकुलर रोड से जानसठ और संधावली मार्ग को जोड़ने वाले परिक्रमा मार्ग की हालत खस्ता है। दूरभाष केंद्र के सामने जलभराव के कारण मार्ग वनवे हो गया है। यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। शामली के भारसी गांव के समाजसेवी विजय हिंदुस्तानी बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे मार्ग पर पहुंचे। श्रीराम कॉलेज के पास खुद को बेड़ियों में जकड़कर वह पानी में ही धरने पर बैठ गए। सड़क नहीं बनने और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। धरना शुरू होते ही आसपास की कॉलोनियों के लोग और कॉलेज के छात्र-छात्राएं समर्थन देने के लिए मौके पर पहुंच गए।
पुलिस-प्रशासन ने मनाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। दोपहर बाद कौशल विकास राज्यमंत्री और चेयरपर्सन मौके पर पहुंचीं। पानी में बैठे विजय ने जनप्रतिनिधियों को सड़क की हालत दिखाई। एलान किया कि वह जलसमाधि ले लेंगे। सरकारी विभागों पर उदासीनता का आरोप लगाया।
विज्ञापन
चेयरपर्सन ने कार्य शुरू कराने का भरोसा दिया। राज्यमंत्री खुद जलभराव से हुए कीचड़ में उतरे और विजय को मनाकर धरना समाप्त कराया। करीब छह घंटे बाद धरना समाप्त हो गया। इसके बाद विजय और अन्य छात्र-छात्राएं लौट गए। छात्र नेता वीशू मलिक और भाकियू प्रवक्त चौधरी राकेश टिकैत के पुत्र चरण सिंह भी मौके पर पहुंचे।
-- -- -
इनसेट
लहराया तिरंगा...लाउडस्पीकार से खोली गई पोल
धरने पर विजय हिंदुस्तानी तिरंगा लेकर बैठे रहे। इस दौरान लाउडस्पीकार से राहगीरों के सामने हालात बयान किए। विजय ने बताया कि कि छह माह पहले भी प्रशासन को मांगपत्र दिया था।
-- -- -
इनसेट
जल निगम पर लगाया अदूरदर्शिता का आरोप
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि रेलवे फाटक से भगीरथ चौक तक डिवाइडर के दाईं और बाईं और सड़क निर्माण के लिए क्रमश: 1.98 एवं 1.99 करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव तैयार किया गया है। नाला मरम्मत के लिए भी 1.15 करोड़ रुपये का बजट है। जल निगम की ओर से मौके पर सीवर लाइन भी डाली जानी है। कार्य जल निगम की लेट लतीफी के कारण अटका हुआ है। एमडीए की ओर से कराए गए नाला निर्माण कार्य के गलत होने के कारण स्थिति बदहाल हुई है।
-- --
अग्रवाल ने की बैठक, जताई नाराजगी
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भाजपा नेता गौरव स्वरूप के साथ गांधीनगर स्थित अपने आवास पर संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। जल निगम के अधिशासी अभियंता, पालिका ईओ से जानकारी ली और सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे फाटक के पास खुदी हुई सड़क, जलभराव व आवागमन में आ रही कठिनाइयों को लेकर उन्होंने रेलवे के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की। जल निगम और नगर पालिका परिषद के अधिकारियों की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

परिक्रमा मार्ग पर पानी में बैठक धरना प्रदर्शन करता विजय हिंदुस्तानी : संवाद- फोटो : 1