{"_id":"5ed53ea18ebc3e902576a910","slug":"six-corona-positive-including-one-and-a-half-year-old-girl-muzaffarnagar-news-mrt4843940138","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ साल की बालिका समेत छह नए कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ साल की बालिका समेत छह नए कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
डेढ़ साल की बच्ची सहित छह कोरोना पॉजिटिव
मुजफ्फरनगर/जानसठ। तमिलनाडु के चेन्नई से अपने गांव कवाल लौटे प्रवासी श्रमिकों के संपर्क में आए उनके छह परिजन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक डेढ़ वर्ष की बच्ची भी शामिल है। 17 मई को ट्रक से लौटे 28 प्रवासी श्रमिक सीधे अपने घर चले गए थे। बाद में उन्हें ककरौली के किसान इंटर कॉलेज में क्वारंटीन किया गया था।
क्वारंटीन किए गए प्रवासी श्रमिकों में से 24 मई को पांच श्रमिक और 27 मई को दस लोगों के कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई थी। इसके बाद इन लोगों के संपर्क में करीब 70 लोगों की सूची तैयार की गई थी। इनमें से 34 को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कवाल में क्वारंटीन किया गया था, जबकि बाकी को विरोध के चलते होम क्वारंटीन कर दिया गया था। सीएमओ डा. प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि कॉलेज में क्वारंटीन छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अन्य की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बाहर से आए लोगों के संपर्क में आने से ये संक्रमित हुए हैं। पॉजिटिव पाए गए छह लोगों में डेढ़ साल की एक बालिका की शामिल है। इन सभी को मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में भर्ती कराया जा रहा है।
कवाल से जुड़े कोरोना के सबसे ज्यादा रोगी
मुजफ्फरनगर। जानसठ थाने का गांव कवाल कोरोना के मामलों का गढ़ बन गया है। इस गांव से जुड़े 23 लोग अब तक कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। गांव कवाल में शुरुआत में दो जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, तब यहां हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया था। 17 मई को चेन्नई से लौटे यहां के निवासी 28 श्रमिक सीधे अपने घर पहुंच गए। शुरू में उन्हें होम क्वारंटीन किया गया, लेकिन ये लोग इधर-उधर घूमते रहे। ग्रामीणों की शिकायत पर इन्हें 19 मई को किसान इंटर कॉलेज ककरौली में क्वारंटीन कर दिया गया था। इन श्रमिकों में से 15 लोग संक्रमित मिल चुके हैं, जबकि इनके संपर्क में आए छह लोग और पॉजिटिव आ गए। यदि श्रमिकों का घर जाने से पहले ही क्वारंटीन कर दिया जाता तो गांव में संक्रमण नहीं बढ़ता। लगातार बढ़ रहे मामलों से ग्रामीण भयभीत हैं।
विज्ञापन
जिले में आंकड़ा 80 पर पहुंचा
मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 80 पर पहुंच गया है। इनमें से इनमें से 28 ठीक हो चुके हैं, जबकि एक महिला की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में सक्रिय कोरोना पॉजिटिव 51 हो गए हैं।