{"_id":"62b74e93023b3a3bf96cd064","slug":"six-arrested-including-those-accused-of-illegal-mining-khatauli-news-mrt5943224180","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन के आरोपियों सहित छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन के आरोपियों सहित छह गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। पुलिस ने अवैध खनन के चार आरोपियों सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया। तहसील के राजस्व निरीक्षक अनिल मलिक के नेतृत्व में शुक्रवार को हिंडन नदी के पास अवैध खनन की सूचना पर छापा मारा था। इस टीम ने मौके से जेसीब औैर ट्रैक्टर ट्रॉली से रेत व मिट्टी का खनन करते चार आरोपियों को पकड़ा था। इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपी गांव जौला निवासी एहसान पुत्र तासीन, मेहताब पुत्र इसरार, गांव विज्ञाना निवासी आसिफ पुत्र शराफत तथा फुगाना के गांव जोगियाखेड़ा निवासी इंशाद पुत्र अमीर हसन है। चारों का चालान कर दिया गया है। दूसरी घटना में पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में गांव दुर्गनपुर निवासी रामदास व गांव बिटावदा निवासी निसार को गिरफ्तार किया गया।
चाकू से हमला करने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
भोपा। मुजफ्फरनगर निवासी कमल कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका भाई दिनेश तीन दिन पूर्व भोपा में एक शादी कार्यक्रम में आया था। दिनेश की भोपा में ससुराल है। इसी दौरान रंजिश के कारण भोपा निवासी निक्की, बिशंबर व मेरठ के दौराला थाना निवासी गोपाल ने उस पर चाकू से वार किया था। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।