फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Six accused of youth's murder arrested

युवक की हत्या के छह आरोपी गिरफ्तार

Wed, 01 Jun 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Six accused of youth's murder arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवबंद। नन्हेड़ा आसा गांव में पीट पीटकर युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।

नन्हेड़ा आसा निवासी कुलदीप का आरोप है कि 20 मई को कुछ युवक उसके पुत्र अनुज (19) और उसके साथी मंटू निवासी चंदेना कोली को बहाने से घर से बुलाकर साथ ले गए थे। आरोपियों ने अनुज व मंटू को तलहेड़ी ख्रुर्द के जंगल में ले जाकर बंधक बना लिया और उन्हें बेरहमी से पीटा। गंभीर हालत में अनुज को को ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 26 मई को उपचार दौरान अनुज की मौत हो गई, जबकि उसके साथी मंटू का उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में कुलदीप की तहरीर पर गांव के ही धर्मपाल, मनोज, रविंदर, तीरथपाल, तेजपाल, बिट्टू और नितिन के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने नामजद छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि फरार आरोपी नितिन ने स्वयं न्यायालय में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। गांव में चर्चा है कि अनुज का गांव में ही अपनी बिरादरी की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि घटना को अंजाम युवती पक्ष द्वारा दिया गया। वहीं, सीओ रामकरण सिंह ने बताया कि मृतक अनुज के सभी सातों आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। प्रेम प्रसंग होने की बात भी सामने आई है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed