फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sisters will not face any problem, they will provide rides from every stop

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - बहनों को नहीं होगी परेशानी, हर स्टाॅप से बैठाएंगे सवारी

Tue, 14 Nov 2023 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 14 Nov 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Sisters will not face any problem, they will provide rides from every stop
- ज्यादा यात्री आने पर परिवहन निगम ने बसों का रूट बदलने की भी की तैयारी
विज्ञापन

संवार न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भैया दूज पर्व पर भाइयों को तिलक करने के लिए आने जाने वाली बहनों को परिवहन निगम ने परेशानी न होने देने के लिए कमर कस ली है। अधिकारियों ने हर स्टाफ से यात्रियों को बैठाने के लिए रोडवेज चालक व परिचालकों को आदेश दिए हैं। बसों के दो-दो फेरे भी बढ़ाए गए हैं। इसके बाद भी यदि यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो बसों का रूट बदले जाने के आदेश दिए गए हैं।
भैया दूज पर्व पर बहनें अपने भाइयों को तिलक करने के लिए जाती हैं। जिससे रोडवेज बसों में भीड़ बढ़ जाती है। भीड़ के दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। परेशानी के मद्देनजर ही परिवहन निगम अधिकारियों ने कमर कसी है और कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। कहा गया है कि यात्रियों को परेशानी न होने दी जाए।
विज्ञापन

उधर, भैया दूज की खरीदारी का असर बाजार में दिखा। बाजारों में सोमवार को भीड़ रही। बाजार में खील, बताशों और मिठाई की बिक्री हुई। रोडवेज बस अड्डे, प्राइवेट बस अड्डों पर भीड़ रही। रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की संख्या बढ़ी दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


199 बसों के बढ़ाए फेरे
मुजफ्फरनगर डिपो ने अपने यहां चलने वाली 152 बसों व खतौली डिपो ने 47 बसों के दो दो फेरे यात्रियों की सुविधा के लिए बढ़ा दिए हैं। यात्रियों को परेशानी न होने देने के आदेश भी दिए गए हैं। अधिकारियों ने चालकों को आदेश दिए हैं कि यदि किसी स्टाॅप पर एक यात्री भी खड़ा है तो उसे बैठा कर बस को आगे ले जाया जाए। यात्रियों को शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ टीम भी अलर्ट रहेगी। दोनों टीम ट्रेन में यात्रा करने के लिए स्टेशन पर पहुंचने वाली महिलाओं को ट्रेन में बैठने व उतरने में मदद करेगी।

------ कोट
यात्रियों की सुविधा के लिए व्यवस्था बनाई है। सोमवार से ही भैया दूज मनाने के लिए भाइयों व बहनों का आना जाना शुरू हो गया है। भीड़ को देखते हुए बसों के दो दो फेरे बढ़ाए गए हैं। यदि यात्री बढ़ते हैं तो कुछ बसों के रूट बदल कर ज्यादा यात्रियों वाले मार्ग पर बसों को लगाया जाएगा - भुवनेश्वर कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, मुजफ्फरनगर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed