फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sisters tie protection thread on brother's wrist

बहनों ने भाई की कलाई पर बांधे रक्षा सूत्र

Sun, 22 Aug 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sisters tie protection thread on brother's wrist
तितावी में रक्षा बंधन पर्व मनाते बच्चे। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बहनों ने भाई की कलाई पर बांधे रक्षा सूत्र
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाई-बहन के प्यार और विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार जनपद में हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने अपनी ससुराल से मायके पहुंचकर भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की, वहीं भाइयों ने अपनी बहनों को उनकी रक्षा का वचन देने के साथ ही उपहार भी भेंट किए।
श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाए जाने वाला रक्षाबंधन पर्व जनपद में हर्षोल्लास से मनाया गया। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सुबह 6.15 मिनट से शुरू हुए रक्षा सूत्र बांधने के शुभ समय से शाम 5.31 मिनट तक बहनों ने अपने भाइयों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधने के बाद अपने हाथों से उन्हें मिष्ठान खिलाकर उनकी दीर्घायु की कामना की। विवाहित बहनों ने अपनी ससुराल से मायके पहुंचकर भाइयों को रक्षा सूत्र बांधे, वहीं युवतियों व बच्चियों में भी रक्षाबंधन को लेकर विशेष उत्साह रहा। भाइयों ने भी अपनी बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाते हुए उनकी रक्षा का वचन देने के साथ ही उनकी पसंद के उपहार भेंट किए।
विज्ञापन

बाजारों में खरीदारी के लिए रही भीड़
मुजफ्फरनगर। भाई-बहनों के प्यार के प्रतीक रक्षाबंधन त्योहार पर बाजारों में भी भीड़ रही। राखी विक्रेताओं के साथ ही मिठाई की दुकानों और गिफ्ट शॉप से लेकर ज्वेलर्स और रेडीमेड गारमेंट्स की दुकानों पर भी जमकर खरीदारी की गई। शहर क्षेत्र के साथ ही नई मंडी क्षेत्र में भी जमकर खरीदारी होने से व्यापारियों में भी खुशी की अनुभूति रही।

मुजफ्फरनगर में रक्षा बंधन पर्व पर भाई को राखी  बांधती बहन।

मुजफ्फरनगर में रक्षा बंधन पर्व पर भाई को राखी बांधती बहन।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में भाई की कलाई पर राखी  बांधकर  रक्षा बंधन पर्व मनाती बहनें ।

मुजफ्फरनगर में भाई की कलाई पर राखी बांधकर रक्षा बंधन पर्व मनाती बहनें ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

बुढ़ाना में अपने भाईयों को राखी बांधती बहन।

बुढ़ाना में अपने भाईयों को राखी बांधती बहन।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed