फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sisters showered their brothers with a wish of well-being

Muzaffarnagar News: बहनों ने भाईयों को किया मंगलकामना का टीका

Sun, 03 Nov 2024 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Sisters showered their brothers with a wish of well-being
मुजफ्फरनगर/चरथावल। भैया दूज का पर्व पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाईयों को मंगलकामना का टीका किया। भाईयों ने बहनों को उपहार दिए। शहर के बाजारों में मिठाई और उपहार खरीदने के लिए भीड़ रही। रविवार को भैया दूज पर्व मनाया गया। सुबह से लेकर शाम तक भाईयों के अपनी बहनों के घर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। श्रीफल देकर भाईयों के दीर्घायु की कामना की। भाईयों ने आर्कषक उपहार प्रदान किए।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर-थानाभवन मार्ग, रोहाना मार्ग पर वाहनों की कतार रही। दोपहिया वाहनों की भीड़ रही। चरथावल बस स्टैंड दोनों साइडों में दुकानें सजने से जाम रहा। भाई के माथे पर तिलक करने वाली नन्ही बहनें उत्सुक रहीं। कुटेसरा, दहचंद, दूधली, बिरालसी, हैबतपुर आदि में धूमधाम से भैया दूज का पर्व मना। विदेशों में रहने वाली नुपूर, अंजलि, पिंकी, अनुपमा आदि बहनों ने वीडियो कॉल पर भाईयों से बातचीत कर त्योहार की खुशियां साझा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed