फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sir, this is Janasath....you have to make rounds for water

Muzaffarnagar News: जनाब ये जानसठ है...पानी के लिए लगाने पड़ते हैं चक्कर

Sat, 05 Apr 2025 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Sir, this is Janasath....you have to make rounds for water
मुजफ्फरनगर, जानसठ। नगर पंचायत के मोहल्ला जन्नताबाद की नई बस्ती में पिछले 15 साल से पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन तक नहीं बिछी है। बस्ती के लोगों के लिए पेयजल आपूर्ति की कोई व्यवस्था नहीं है। गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति की समस्या खड़ी हो जाती है। बस्ती के कुछ घरों में मकान स्वामियों ने पानी के लिए अपने हैंडपंप लगवा रखें हैं, लेकिन जिन घरों में हैंडपंप नहीं लगे हैं। उन परिवारों के लोग 200 मीटर की दूरी पर लगे सरकारी हैंडपंप से पानी भरकर लाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

- बिछनी चाहिए पाइपलाइन : फरीदी
मोहल्ला जन्नताबाद निवासी आफताब फरीदी का कहना है कि बस्ती पाइप लाइन तक नहीं बिछी है। जब अभी तक पाइप लाइन नहीं है तो, पेयजल आपूर्ति कैसे होगी। जिस कारण बस्ती के लोग पेयजल आपूर्ति के लिए एक-एक बूंद पानी को तरस रहे हैं।
विज्ञापन

- आश्वासन मिला, पानी नहीं : नौशाद
मोहल्ला जन्नताबाद के नई बस्ती निवासी नौशाद अंसारी का कहना है कि पेयजल आपूर्ति नहीं होने से बस्ती के लोग काफी परेशान हैं। बस्ती के लोगों ने वार्ड के सभासद मोहम्मद अहसान से पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछवाने के लिए मांग की थी। सभासद ने बस्ती के लोगों को नगर पंचायत की ओर से जल्द पाइप लाइन बिछवाने को आश्वस्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नल दूर, पानी लाने की मजबूरी : सैफी
मोहल्ला जन्नताबाद के नई बस्ती निवासी सोनू सैफी का कहना है कि नगर पंचायत की ओर से पेयजल आपूर्ति को पाइप लाइन नहीं बिछवाई गई है। जिस कारण बस्ती के लोग सरकारी हैंडपंप से पानी भरकर लाते हैं। सरकारी हैंडपंप दूर होने की वजह से बस्ती के लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रहीं हैं।
- सड़क बनवाई, अब लाएंगे पानी : अहसान
सभासद मोहम्मद अहसान का कहना है कि मोहल्ला जन्नताबाद की नई बस्ती लगभग 15 वर्षों से उपेक्षा का शिकार थी। अब तक इस बस्ती में पांच सड़कें बन चुकी हैं। बस्ती में जल्द ही पाइप लाइन और सड़कों का जाल बिछवाया जाएगा।

- समस्या का कराएंगे समाधान : ईओ
नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद मोहल्ला जन्नताबाद की नई बस्ती में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछवा दी जाएगी। पाइप लाइन बिछवाते ही पेयजल आपूर्ति शुरू करवा दी जाएगी। बस्ती के लोगों को इस समस्या से जल्द ही निजात दिलाया जाएगा। - मनीष कुमार वर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत जानसठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed