फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sir ! Diesel not only meets

साहब ! डीजल ही नहीं िमलता

Sun, 15 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूराो /अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 15 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Sir ! Diesel not only meets
problem - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। कप्तान ने पुलिस लाइन में बैठक कर डायल-100 में तैनात पुलिसकर्मियों की समस्याओं के हाल को जाना। प्रदेश की यूपी डायल-100 योजना में लगी 60 गाड़ियों के स्टाफ के साथ एसएसपी बबलू कुमार ने शनिवार को पुलिस लाइन में बैठक की।
विज्ञापन


इस दौरान कप्तान ने बैठक में मौजूद स्टाफ से समस्याओं के बारे में पूछा। पुलिस कर्मियों ने अपनी दिक्कतों से कप्तान का अवगत कराया। तितावी क्षेत्र निवासी होमगार्ड ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व उससे बदमाशों ने घर जाते समय लूटकर पिटाई कर दी थी। मेडिकल होने के बाद भी तितावी पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन


पुरकाजी में तैनात सिपाही ने बताया कि शासन द्वारा तेल लेने के लिए दिए गए कार्डों से पुरकाजी में तेल नहीं मिल पाता है, जिसके चलते उनकी गाड़ी को डीजल लेने के लिए सिसौना तक आना पड़ता है। कप्तान ने बताया कि अभी तक ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है, जिसमें ये हो कि गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। एसएसपी ने मौजूद पुलिसकर्मियों को सही कार्य करने के लिए बधाई दी। एसपी ट्रैफिक डॉ. कृष्णगोपाल यादव, एसपी देहात विनीत भटनागर, आरआई बिजेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हीन भावना से देखे जाने की शिकायत
मुजफ्फरनगर। बैठक में एक सिपाही ने बताया कि थानों में योजना में लगी गाड़ियों पर तैनात स्टाफ को हीन भावना की दृष्टि से देखा जाता है। व्यवहार भी ठीक नहीं है। कप्तान ने अधीनस्थों से मामले को देखने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed