फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sikh society protest at police station in Purkaji

पुरकाजी में सिख समाज का थाने पर प्रदर्शन

Mon, 19 Oct 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sikh society protest at police station in Purkaji
पुरकाजी थाने पर प्रभारी निरीक्षक से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते सिक्ख समाज के लोग - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुरकाजी में सिख समाज का थाने पर प्रदर्शन
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। धान क्रय केंद्र पर शनिवार को हुई मारपीट प्रकरण में सिख समाज ने थाने पर प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने कार्रवाई न होने पर आत्मदाह की भी चेतावनी दी है। उधर, दूसरे पक्ष ने भी तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।

खादर क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी लोकदल सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सरदार बोहड़ सिंह का शनिवार को धान क्रय केंद्र पर गांव के ही बाबू सिंह गुर्जर से विवाद हो गया था। आरोप है कि बाबू सिंह ने बेटे पुष्पेंद्र के साथ मिलकर सरदार बोहड़ सिंह के साथ मारपीट करते हुए उनकी पगड़ी भी उतार दी, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। रविवार को सिख समाज के लोग थाने पहुंचे और आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित सरदार बोहड़ सिंह ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आत्मदाह की चेतावनी तक दे डाली। इस दौरान सिख समाज के लोगों ने धान क्रय केंद्र पर घटतौली किए जाने का भी आरोप लगाया, जिसके चलते वहां आए दिन विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है। इस मौके पर धर्मेंद्र राठी, गोल्डी राठी, देवेंद्र खालसा, ज्ञानी जसविंदर सिंह, बलविंदर सिंह, बूटा सिंह, गुरनाम सिंह और गुरमेज सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, दूसरे पक्ष से बाबू सिंह ने भी तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। सरदार बोहड़ सिंह पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, वहीं दूसरे पक्ष की तहरीर पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed