{"_id":"5ed3e7988ebc3e902828aee7","slug":"sick-elderly-dies-due-to-lack-of-ambulance-muzaffarnagar-news-mrt484230581","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस न पहुंचने पर बीमार बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस न पहुंचने पर बीमार बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
खतौली में जाम लगने पर हंगामा करते मोहल्ले के लोग।
- फोटो : KHATAULI
एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर बीमार बुजुर्ग की मौत
खतौली (मुजफ्फरनगर)। गन्ना लदे वाहनों से लगे जाम के चलते मोहल्ला आर्यपुरी भूड़ निवासी बीमार बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग को मेरठ ले जाने के लिए परिजनों ने एंबुलेंस बुलाई थी, लेकिन वह जाम में फंसी रही। इसके चलते परिजनों को बीमार बुजुर्ग को करीब 500 मीटर दूर तक गोद में उठाकर ले जाना पड़ा। उपचार मिलने में हुई यह देरी बुजुर्ग की जान पर भारी पड़ गई। इस घटना से गुस्साए क्षेत्रीय लोगों ने कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया।
खतौली कस्बे के मोहल्ला आर्यपुरी भूड़ निवासी सूरजमल (75) पुत्र गंगाराम काफी समय से बीमार थे। सुबह बुजुर्ग की हालत बिगड़ गई, जिस पर डॉक्टर ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने बुजुर्ग को मेरठ ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलवा ली, लेकिन वह चीनी मिल पर लगे गन्ना लदे वाहनों के कारण आर्यपुरी तक नहीं पहुंच सकी। काफी देर तक भी एंबुलेंस को रास्ता नहीं मिला तो बेबस परिजन बीमार बुजुर्ग को गोद में उठाकर करीब 500 मीटर दूर तक पैदल ले गए, जहां से उन्हें एंबुलेंस से मेरठ ले जाया गया, लेकिन एंबुलेंस तक पहुंचने में हुई यह देरी बुजुर्ग की जान ले गई। दोपहर बाद परिजन बुजुर्ग के शव को उसी एंबुलेंस में लेकर घर लौटे। एक बार फिर एंबुलेंस गन्ना लदे वाहनों से लगे जाम में फंस गई। इसके चलते एक बार फिर बेबस परिजन बुजुर्ग के शव को उठाकर पैदल चलते हुए घर तक ले गए। इसकी जानकारी मिलने पर मोहल्ले के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया और उन्होंने पुलिस-प्रशासन के साथ ही चीनी मिल प्रबंधन के खिलाफ भी हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने आयुपरी मार्ग पर जाम लगाते हुए गन्ना लदे वाहनों का क्षेत्र में प्रवेश बंद किए जाने की मांग की। सूचना पर इंस्पेक्टर संतोष त्यागी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर गुस्साए लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। शाम के समय बुजुर्ग के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
- संज्ञान में ऐसी जानकारी नहीं है। यदि जाम के कारण यह हुआ है तो गंभीर और दुखद है। मिल रोड पर गन्ने के वाहनों से जाम नहीं लगे, इसके लिए इंस्पेक्टर को कहा गया है।
विज्ञापन
आशीष प्रताप सिंह सीओ खतौली