{"_id":"5fbea4358ebc3e9b83378ebe","slug":"shyam-baba-s-trail-journey-took-off-muzaffarnagar-news-mrt5126711171","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्याम बाबा की निशान यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्याम बाबा की निशान यात्रा निकाली
विज्ञापन
शहर के शिव चौक से श्याम बाबा की ध्वज यात्रा निकालते श्रद्घालु।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
श्याम बाबा की निशान यात्रा निकाली
मुजफ्फरनगर। देवोत्थान एकादशी पर खाटू वाले श्याम बाबा का जन्मोत्सव मनाया गया। श्याम प्रेमियों ने शिव चौक से निशान (झंडा) यात्रा निकाली। नई मंडी के गणपति विहार स्थित खाटू श्याम मंदिर पर निशान चढ़ाए। श्रद्धालुओं ने संकीर्तन कर श्याम बाबा का गुणगान किया।
श्याम जन्मोत्सव और बधाई उत्सव कोरोना के संक्रमण के कारण सादगी के साथ मनाया गया। शिव चौक से निशान यात्रा निकाली गई। श्याम प्रेमी बाबा का निशान लेकर और हारे के सहारे, श्याम खाटू वाले के जयघोष के साथ यात्रा में शामिल हुए। कुछ श्रद्धालुओं ने लेट कर अपनी निशान यात्रा पूरी की। नई मंडी स्थिति गणपतिधाम खाटू श्याम मंदिर पर जाकर यात्रा पूरी हुई। श्याम प्रेमियों ने मंदिर पर निशान पढ़ाए तथा श्याम बाबा के दर्शन कर परिवार की खुशहाली की मन्नते मांगी। जन्मोत्सव पर मंदिर को भव्य रोशनी से सजाया गया। शाम को मंदिर परिसर में संकीर्तन का आयोजन हुआ। प्रसिद्ध भजन गायक मुकेश बागड़ा, मयंक धीमान, मुस्कान पाल, गोस्वामी सिस्टर्स, रोबिन संगल ने श्याम बाबा का गुणगान किया। नवीन गोयल, कृष्ण गोयल, सोनू अग्रवाल, अशोक गर्ग, अमरीश सिंघल आदि व्यवस्था बनाने में सक्रिय रहे। उधर, श्री श्यामा श्याम मंदिर गांधीनगर में देवोत्थान एकादशी पर तुलसी-शालिग्राम का विवाह कराया गया। पंडित हंसराज भारद्वाज ने धार्मिक कार्यक्रम कराया। मुख्य यजमान उषा शर्मा, अविकल्प शर्मा, संगीता, नीरज,सरोज शर्मा, दिनेश शर्मा, संजीव शर्मा, महेश शर्मा, सुभाष चंद चौहान, अमरनाथ आदि रहे।