मुजफ्फरनगर। नए वर्ष पर श्रद्धालुओं ने खाटू वाले श्याम बाबा और मां भगवती का गुणगान किया। पहले दिन मंदिरों और शिव मूर्ति पर पूजा अर्चना की गई।
श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति की ओर से नई मंडी के रामलीला ग्राउंड में बृहस्पतिवार रात को खाटू वाले श्याम बाबा का गुणगान किया। अरविंद बंसल ने दीप प्रज्ज्वलित किया। मनीज अग्रवाल और कोलकाता से आए रोहित शर्मा जिम्मी श्याब बाबा के सुंदर भजन सुनाए। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी श्याम बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई।
उधर, रेलवे स्टेशन स्थित पीपलेश्वर महादेव मंदिर में भी मां भगवती का गुणगान किया गया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला मुख्य अतिथि रहे। घनश्याम भगत, मनोज सिंघल, कमलकांत एडवोकेट, दीपक भाटिया, पंडित विजय मिश्रा आदि रहे।