{"_id":"578145554f1c1bdf1e7f9dab","slug":"shukrtal-gangaghat-run-on-clean-up-operation","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्रताल गंगाघाट पर चला सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्रताल गंगाघाट पर चला सफाई अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 10 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Gange Namami
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। निर्मल गंगा जन जागृति अभियान के अंतर्गत शांति कुंज के तत्वाधान में शुक्रताल गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा नेता मुखिया गुज्जर ने दीप प्रज्जवलित कर अभियान का शुभारंभ कराया। गायत्री परिवार सहित सैकड़ों लोगों ने इसमें योगदान कर घाट पर सफाई की।
शुक्रताल स्थित गंगा घाट पर शांति कुंज हरिद्वार से आए गायत्री परिवार के अनुयायिओं ने शुक्रताल गंगा घाट को गोद लेते हुए गंगा सफाई अभियान का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि मुखिया गुज्जर ने कहा कि गंगा हमारे देश की संस्कृति में रची बसी है। गंगा भारतीय संस्कृति और अध्यात्म का प्रतीक है। इस अभियान में नागरिकों को मस्तिष्क को भी साफ करना होगा। कोई भी व्यक्ति गंगा में कूड़ा करकट ना डाले। गंगा की पूर्ण सफाई के लक्ष्य को लेकर गांव- गांव रात्रि प्रवास कर जनजागरण के तहत लोगों को गंगा की सफाई के प्रति जागरूक किया जायेगा।
कार्यक्रम प्रभारी ओमपाल शर्मा ने बताया कि गंगा स्वच्छ बनाने को लेकर विश्वामित्र आंचल कार्यक्रम के तहत गो मुख से गंगा सागर तक पांच हिस्सों में बांटा गया है। हरिद्वार से लेकर कानपुर तक दाये तरफ के घाटों की सफाई के लक्ष्य की जिम्मेदारी सदानन्द अम्बेकर, मनोरंजन सिंह, संतोष आदि को दी गई है।
विज्ञापन
अभियान में गंगा को निर्मल बनाने, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, गंगाजल अभिषेक, उद्बोधन आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस मौके पर भाजपा युवा नेता अमित राठी, गोविन्द शुक्ला, गंगा सामिति अध्यक्ष डा. महकार सिंह, उदयवीर राठी, डा. निर्वाल आदि उपस्थित रहे। कार्यकम के आयोजन में जिला संयोजक महेंद्र शर्मा, सोहनवीरी देवी, पंडित मोहित शर्मा, उज्जवल सोंलकी, पुष्पेंद्र, मास्टर ब्रजपालल, आदि ने मुख्य भुमिका निभाई।