{"_id":"50f4cbf167e0dfdb6cff0e6e2ef0ee8f","slug":"shubham-apht-killed-found-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपह्त शुभम की हत्या, शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपह्त शुभम की हत्या, शव बरामद
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 14 Jan 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली/फलावदा । खतौली के अपह्त छात्र शुभम का शव पुलिस ने मकदूमपुर के पास गंगा से बरामद किया। रंजिश में छात्र की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को गंगा में फेंका था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच कर छात्र का बस्ता और अन्य सामान भी बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुजफ्फरनगर के गांव चांद समद गांव निवासी शुभम फलावदा कसबे के पास गांव पिलौना स्थित एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ता था । आठ जनवरी को शुभम फलावदा में साइकिल खड़ी करने के बाद पिलौना के लिए चला था, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचा। वह शाम को घर भी नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। छात्र का चार दिन तक भी कोई सुराग नहीं लगा।
नगर पंचायत के सीसीटीवी कैमरे में शुभम गांव के दो युवकों के साथ दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर मंगलवार को छात्र के चाचा ने गांव के दो युवकों को नामजद कर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी सोनू पुत्र सतबीर और आकाश पुत्र अजब सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
इस दौरान आरोपियों ने छात्र शुभम की हत्या करना स्वीकारा। पुलिस ने बुधवार सुबह आरोपियों की निशानदेही पर गंगा से शुभम का शव बरामद किया। मृतक का बस्ता और कपड़े झुनझुनी नहर से बरामद हुए। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया आरोपियों ने पहले शुभम को शराब पिलाई और इसके बाद उसके कपड़े से ही गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या का कारण रंजिश बताया ।