फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shri Ram will meet only by the grace of Hanuman: Sitaram

हनुमानजी की कृपा से ही मिलेंगे श्रीराम : सीताराम शास्त्री

Fri, 15 Apr 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram will meet only by the grace of Hanuman: Sitaram
जानसठ में बालाजी के जन्मोत्सव पर अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया - फोटो : KHATAULI
मुजफ्फरनगर, मोरना। कथा व्यास सीताराम शास्त्री ने कहा कि हनुमान श्रीराम के अनन्य भक्त थे। इसलिए उनकी कृपा से ही राम की प्राप्ति हो सकती है। राम से भी बढ़कर राम का नाम है, इसलिए मनुष्य को राम नाम का गुणगान करना चाहिए।
विज्ञापन

शुकतीर्थ स्थित हनुमंतधाम में श्रीराम आध्यात्मिक प्रन्यास की ओर से चल रही श्री हनुमत जयंती महोत्सव के नौवें दिन मंत्रोंच्चारण के बीच बजरंगबली को छप्पन भोग लगाया गया। महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद महाराज के सानिध्य में मुख्य यजमान संभल से आए विवेक शील रहे। पंडित परशुराम ने आरती पूजा अर्चना कराई।
विज्ञापन

शिव कल्याण आश्रम के स्वामी गीतानंद गिरि महाराज ने कहा कि मनुष्य को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। हनुमान की आराधना करने से मनुष्य के संकट दूर हो जाते है। प्रबंधक स्वामी आनंद स्वरूपानंद सरस्वती, ट्रस्ट के भीम सैन गोयल, कैलाश गोयल, गीता, कंवर सैन गोयल, आरके टंडन, हनुमान भक्त कंवर सैन गोयल, राजेंद्र सिंह, हर्षचंद्र सेठ, रामहेत, राजकुमार अग्रवाल, जीतेंद्र कुमार, सुभाष चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खामपुर में निकाली गई बालाजी की शोभायात्रा
छपार। गांव खामपुर में बालाजी जयंती से एक दिन पूर्व विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को प्राचीन शिव मंदिर से शुरू किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन ने एक पलाटून पीएसी व थाना पुरकाजी, नई मंडी पुलिस व सीओ सदर हेमंत कुमार को लगाया गया। शोभायात्रा शुक्रवार को एक बजे शुरू होकर चार बजे समापन किया किया। इस दौरान ग्रामीणों ने रास्ते में जलपान, फल आदि कार्यकर्ताओं को खिलाए गए। शोभायात्रा में आसपास के गांवों रेई, रामपुर, महरायपुर, बढ़ीवाला, रोहाना, सिंभालकी के लोग भी शामिल हुए। बजरंग दल के सहसंयोजक पीयूष राणा, जिंप सदस्य अमित रावल, शोभायात्रा समिति अध्यक्ष रविपाल, राहुल उपाध्याय, मनोज कुमार बीडीसी, हिमांशु, नरेंद्र पाल, सोनू, अश्विनी, मेघराज, अंकुर, अनुज, महताब विकास पाल मौजूद रहे।
अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ
जानसठ। कस्बे में बालाजी जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समाजसेवी रजनीश उर्फ मोनी द्वारा हवन पूजन कर किया गया। शुक्रवार को कस्बे के मोहल्ला मिश्रान स्थित प्राचीन रामलीला स्टेज पर समाजसेवी रजनीश उर्फ मोनी ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों को जो अपने जीवन में उतार लेता है। उसके कष्ट अपने आप ही दूर हो जाते हैं। कार्यक्रम में रमेश कंबोज, प्रदीप राणा, सभासद विकास गुप्ता, रतन राजपूत, वेद प्रकाश सैनी, सभासद अमरजीत सैनी, उमाशंकर शर्मा, ज्ञानचंद सैनी मौजूद रहे।

परोपकार की भावना से पुण्य कर्म जरूरी : शास्त्री
मोरना। कथा व्यास पंडित अंचल कृष्ण शास्त्री ने कहा कि प्रभु कृपा के लिए परोपकार की भावना से पुण्य कर्म कीजिए।
हिंदू नववर्ष की पहली संक्रांति पर भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम में यज्ञ हुआ। भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम में राष्ट्रीय दुग्ध परिवहन निगम के पूर्व अध्यक्ष पंडित रामनाथ शर्मा एवं उनकी पत्नी प्रकाशवती की स्मृति में वेद मंत्रोंच्चारण से यज्ञ में राष्ट्र कल्याण, सुख, समृद्धि और शांति हेतु आहुतियां दीं। यज्ञ पुरोहित गिरीश चंद्र उप्रेती तथा यज्ञमान पूनम एवं अनुज शर्मा, अनीता एवं संजय, सुनीता एवं वेद प्रकाश तथा रेनु एवं ओमदत्त रहे। डोंगरे भागवत भवन में कथा व्यास पंडित अंचल कृष्ण ने कहा कि शुकतीर्थ मोक्ष की धरती है, जो पुण्य और शुभ कर्मों की प्रेरणा देती है। विकारों से मुक्त जीवन बनाए। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने आशीर्वाद दिया। दक्षिण अफ्रीका से पधारे दयानंद शर्मा, श्रद्धानंद शर्मा, रीता, विमला शर्मा, नीरू, प्रत्यक्ष, पूजा, आशु शर्मा, माधव, दीपक, देवांश जांगिड़, ममता, गुड्डी, रेखा, संदीप, लोकेश, अरुण धीमान, निर्मला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed