फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shri Ram College became winner, SD College runner-up

Muzaffarnagar News: श्री राम कॉलेज बना विजेता, एसडी कॉलेज उपविजेता

Tue, 29 Nov 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram College became winner, SD College runner-up
अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम को ट्रॉफी देते अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटूराम कॉलेज में अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता श्री राम कॉलेज ने जीती। उप विजेता एसडी कॉलेज रहा। एसडी कॉलेज के अर्जुन को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन

चौधरी छोटू राम पीजी कॉलेज में मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के महाविद्यालयों की कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन लीग मैच खेले गए। लीग मैचों के आधार पर श्री राम कॉलेज छह अंक लेकर विजेता घोषित हुआ। एसडी कॉलेज चार अंक पाकर उप विजेता घोषित हुआ और बीएसपी कॉलेज कैराना दो अंक पाकर तीसरे नंबर पर रहा। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी एसडी कॉलेज के अर्जुन को घोषित किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि एमएलसी वंदना वर्मा रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स ऑफिसर प्रोफेसर एसएन सिंह ने खिलाड़ियों को और अधिक मेहनत का आह्वान किया। इस दौरान प्रोफेसर विजय ढाका, आईजे सिंह, आरके सिंह, एके सिंह, जीआर सिंह, संदीप कुमार, ओमवीर सिंह, एसके सिंह, जीआर किशोर, एस दास, वंदना लूथरा, रेखा वाधवानी, ऐश्वर्या राय, दुष्यंत कुमार, राहुल राठी, भूपेंद्र सिंह, रवीश कुमार वर्मा, जॉनी कुमार, शशांक, एसएस राठौर का सहयोग रहा। संचालन डॉ अरुण कुमार एवं डॉ केपी सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्विविद्यालय की टीम का हुआ चयन
मां शाकंभरी विश्वविद्यालय की पुरुष कबड्डी टीम का चयन किया गया, जिसमें एसडी कॉलेज के अर्जुन कुमार, आदित्य कुमार, अक्षय कुमार तथा अक्षय कुमार द्वितीय, श्री राम कॉलेज के आर्यन बालियान, मोहित बालियान, वर्धन कुमार एवं अभिषेक कुमार, छोटू राम डिग्री कॉलेज के विशु, यश कुमार, विश्वास और वीएसपी कॉलेज कैराना से शुभम मलिक शामिल। विश्वविद्यालय की टीम में 12 खिलाड़ी तथा पांच खिलाड़ी प्रतीक्षा सूची में रखे गए। चयनित टीम को छह दिसंबर से एम डी यूनिवर्सिटी रोहतक में आयोजित होने जा रहे कबड्डी टूर्नामेंट में प्रतिभाग करेगी। चयन समिति में सचिव डॉ सहदेव मान, विश्वविद्यालय के टीम ऑब्जर्वर्स डॉ सोनाली सिंह, टीम सेलेक्टर डॉ. हरेंद्र खोकर और विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स काउंसिल के चेयरमैन प्रोफेसर नरेश मलिक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed