फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shri Krishna, the true pioneer of humanity: Omananda

मानवता के सच्चे पथ प्रदर्शक श्रीकृष्ण : ओमानंद

Thu, 13 Aug 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Shri Krishna, the true pioneer of humanity: Omananda
शुकदेव आश्रम में जन्माष्टमी पर्व पर कन्हैया की पालकी झुलाते पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मानवता के सच्चे पथ प्रदर्शक श्रीकृष्ण : ओमानंद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। भागवत पीठ शुकदेव आश्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व श्रद्धा और भक्ति से मनाया गया। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि भारत की दैवीय संस्कृति है, जहां भगवान राम और कृष्ण का अवतरण हुआ। अक्षय वट और शुकदेव मंदिर में पूजन के बाद भगवान श्री कृष्ण का आचार्यों, पुरोहितों ने जन्मोत्सव मनाया।

पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का अवतरण विश्व की सबसे अनोखी घटना है। पूर्ण कलाओं के साथ श्री कृष्ण भगवान विष्णु के आठवें अवतार माने जाते है। बंशीधर 64 विधाओं तथा 16 कलाओं में परिपूर्ण है, जो परिपूर्णता के अवतार और जीवंत आराध्य है। वह भारतीय जीवन और संस्कृति के प्राण है। मुरलीधर जन-मानस में किसी न किसी रुप में रचे-बसे है। श्री कृष्ण के उपदेश सम्पूर्ण मानव जाति के मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करते है। उनका ज्ञान मानव कल्याण के लिए एक वरदान और अमृत तत्व है, जो जीवन के सत्य का बोध कराता है। जन्माष्टमी पर्व पर भगवान श्री कृष्ण के जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। आचार्य ज्ञान प्रसाद, गिरीश चंद उप्रेती, भागवत प्रवक्ता राम स्नेही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed