फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shri Krishna played a true friendship with Sudama: Shastri

श्रीकृष्ण ने सुदामा से सच्ची मित्रता निभाई: शास्त्री

Sat, 21 May 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Shri Krishna played a true friendship with Sudama: Shastri
मुजफ्फरनगर। कथा व्यास आचार्य सत्य कृष्ण शास्त्री ने कहा कि मित्रता में कोई छोटा-बडा नहीं होता। सच्ची मित्रता यही है कि मित्र के कहने से पहले हम उसकी पीड़ा को समझ जाएं। भगवान श्रीकृष्ण सच्चे मित्र हैं।
विज्ञापन

केशवपुरी के लक्ष्मीनारायण मंदिर में चल रही भागवत कथा में श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन की कथा सुनाते हुए कथा व्यास ने कहा कि जब श्रीकृष्ण को यह मालूम होता है कि उसका मित्र सुदामा उससे मिलने आया है तो वह नंगे पैर अपने मित्र से मिलने दौड़ पड़ते हैं। सुदामा की दीन दशा देखते है तो उनकी आंखों में आंसू छलक जाते है। एक सच्चा मित्र अपने मित्र को कभी पीड़ा में नहीं देख सकता। मित्रता सच्ची है तो न कोई छोटा है न बड़ा है। न राजा है न रंक है। मित्रता सबको समान कर देती है। जहां मित्र के प्रति बराबरी का भाव नहीं है वहां सच्ची मित्रता नहीं है। कथा संयोजक विनय मित्तल, सतीश अग्रवाल, संदीप सिंघल, सुभाष मित्तल, अरुण गर्ग, सुरेश भगत, राकेश गर्ग, मोहनलाल गर्ग, नरेश मित्तल सभासद, अंकुर गोयल, संजीव कुमार, अशोक मित्तल, कैलाश अरोरा, संदीप तोमर, जसवीर बालियान, विपिन गोयल, अवनीश मित्तल, शिशुकांत गर्ग, डीपी गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed