फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shri Balaji Maharaj birth anniversary from 11th April

11 अप्रैल से श्री बालाजी महाराज जन्मोत्सव, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा

Sat, 09 Apr 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Shri Balaji Maharaj birth anniversary from 11th April
नगर के बालाजीधाम मंदिर में वार्ता करते कमेटी पदाधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। श्री बालाजी महाराज का जन्मोत्सव बालाजी धाम मन्दिर में 11 से 18 अप्रैल तक मनाया जाएगा। 16 अप्रैल को बाबा जी की शोभायात्रा पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा होगी। उत्तर भारत के 11 बैंड शोभायात्रा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

नई मंडी में बालाजी धाम मंदिर परिसर में पत्रकारों से बातचीत में समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 11 अप्रैल को प्रात: नौ बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा 17 अप्रैल तक प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से सात बजे तक पूज्य श्री अरविंद दृष्टा जी महाराज करेंगे। 16 अप्रैल को बालाजी महाराज की शोभायात्रा निकलेगी। शोभायात्रा नवीन मंडी स्थल से शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस नई मंडी बिजलीघर से बड़ा डाकखाना होते हुए वापस मंदिर प्रांगण में आकर संपन्न होगी। 17 अप्रैल को बाबा का विशाल जागरण आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्य कलाकार गायक मोना मेहता फतेहाबाद, संजू पागल हापुड़, सरदार मनजीत गोरखपुर द्वारा बाबा का गुणगान किया जाएगा।
विज्ञापन

चंद्रकिरण गर्ग, सुरेश चंद्र बंसल, हरिशंकर तायल, विजय बंसल, सुनील तायल, अशोक शर्मा, श्याम गोयल, नितिन गोयल, अमरीश सिंघल, जेपी लोकेश, मनोज खंडेलवाल, कुलदीप, कैलाश गुप्ता, नवीन बिंदल, श्रवण गुप्ता, उदित गर्म मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed