{"_id":"654d36b0067d2e66d109c398","slug":"shree-grain-cultivation-is-beneficial-for-health-dr-veerpal-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-11133-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर - श्री अन्न की खेती स्वास्थ्य के लिए लाभकारी : डॉ. वीरपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर - श्री अन्न की खेती स्वास्थ्य के लिए लाभकारी : डॉ. वीरपाल
Fri, 10 Nov 2023 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 10 Nov 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
शहर के जीआईसी मैदान में श्री अन्न पुनरोद्वार कार्यक्रम में मौजूद भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए मोटे अनाज का प्रयोग बेहद जरूरी है। मोटा अनाज खाने से लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पुराने दौर की तरह ही वर्तमान में बाजरे और ज्वार का प्रयोग करना होगा।
मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत शहर में जागरूकता के लिए रोड शो का आयोजन हुआ। शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। महावीर चौक, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, झांसी रानी तिराहा मार्ग से होकर मालवीय चौक, रेलवे ओवर ब्रिज से होते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा गांधी काॅलोनी तक रैली निकाली।
जीआईसी में मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर गोष्ठी का शुभारंभ किया। कृषक उत्पादक संगठनों द्वारा मिलेट्स (श्री अन्न) से तैयार उत्पादों का अतिथियों ने अवलोकन किया। प्रदर्शनी का अवलोकन डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, भाकियू अराजनैतिक के प्रवक्ता धर्मेेंद्र मलिक ने किया। डीएम ने लोगों को मोटे अनाज के प्रयोग के लिए प्रेरित किया। उधर, मलिक ने कहा कि मिलेट्स (श्री अन्न) की खेती हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी एवं स्वास्थ्य वर्धक है। इस खेती से हम अपने शरीर को निरोगी व स्वस्थ रख सकते हैं। उन्होंने कृषि विभाग से अपेक्षा की कि इस प्रकार के जागरूकता के कार्यक्रम विकासखंड एवं ग्राम स्तर पर आयोजित किए जाएं तथा कृषकों को मिलेट्स (श्री अन्न) उत्पादन की तकनीकी जानकारी प्रदान की जाए। कार्यक्रम में सीडीओ संदीप भागिया, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, उप निदेशक कृषि संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।