फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shree Dnyaneshwar Mahadev Temple, the center of faith of devotees

Muzaffarnagar News: श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र श्री ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर

Wed, 05 Jul 2023 05:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 05:16 PM IST
विज्ञापन
Shree Dnyaneshwar Mahadev Temple, the center of faith of devotees
हमारे शिवालय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। कस्बे के प्राचीन सिद्धपीठ श्री ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर में प्रत्येक वर्ष शिवरात्रि पर कांवड़िए भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करते हैं। मंदिर की मान्यता दूर तक है। बुजुर्ग बताते हैं कि सच्चे मन से मंदिर में मांगी गई मन्नत पूरी होती है।
गांव बसायच जाने वाले मार्ग पर प्राचीन सिद्धपीठ श्री ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर स्थित है। मंदिर में भगवान शिव की पिंडी और मूर्ति के अलावा राधा कृष्ण, श्री हनुमान जी, माता दुर्गा देवी, श्री काली माता, श्री शनिदेव और अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं। मंदिर परिसर में विशाल वट वृक्ष भी स्थित है।
विज्ञापन

कथा है कि भगवान श्रीकृष्ण ने युद्ध टालने के लिए इसी वटवृक्ष के नीचे ठहरकर पांडवों और कौरवों को समझाने का प्रयास किया था। मंदिर में दूरदराज से काफी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने के लिए आते हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रवीण तंवर का कहना है कि मंदिर में ठहरने वाले कांवड़ियों के लिए विशेष इंतजाम रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed