फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shopping for 12 thousand quintals of wheat

 जिले में अब तक 12 हजार क्विंटल गेहूं की हुई खरीदारी       

Tue, 24 Apr 2018 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Tue, 24 Apr 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
Shopping for 12 thousand quintals of wheat
सरकारी खरीद केंद्र पर गेहूं लेकर पहुंचे किसान। - फोटो : अमर उजाला
जिले में गेहूं क्रय केंद्रों पर बिक्री करने वाले किसानों के खाते में 24 घंटे में पैसा भेजा जा रहा है। जनपद में 47 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। 28 सेंटरों पर गेहूं की खरीद प्रारंभ हो चुकी है और 12 हजार क्विंटल गन्ना अब तक खरीदा जा चुका है।  
विज्ञापन


एक सप्ताह से अचानक मौसम खराब होने का असर यहां गेहूं खरीद पर पड़ा है। गेहूं की कटाई यहां देरी से प्रारंभ हुई। कटाई में देरी होने के कारण गेहूं की खरीद भी देरी से ही शुरू हो पाई। एक अप्रैल से जिले में 47 क्रय केंद्र संचालित कर दिए गए, लेकिन गेहूं की खरीद की शुरुआत यहां 15 अप्रैल से हो पाई।
विज्ञापन


28 सेंटरों पर गेहूं की खरीद प्रारंभ हो चुकी है, जो कि क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं, इनमें खाद्य विभाग के नौ, पीसीएस के 27, पीसीयू के आठ, यूपी एग्रो के दो, एफसीआई का एक सेंटर है। जिले में इस बार दो लाख 66 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएमओ प्रिंस चौधरी ने बताया कि हमारे पास धन और बोरे पर्याप्त मात्रा में है। किसानों को गेहूं खरीद के 24 घंटे के अंदर 1745 प्रति कुंतल के हिसाब से आरटीजीएस के माध्यम से उनके खातों में भुगतान दिया जा रहा है।  

अपने निकट के केंद्र पर डाले गेहूं 
मुजफ्फरनगर। जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रिंस चौधरी ने कहा कि प्रत्येक ब्लाक में सेंटर लगे है, किसान अपने नजदीक के सेंटर पर गेहूं दें, जिससे उसे परेशानी न हो। सदर में जट मुझेडा, डीसीडीएफ नवीन मंडी, क्रय विक्रय नई मंडी, सिसौनी, केएसएस मंडी पर सेंटर लगे हैं।


बघरा ब्लाक के जसोई, पुरकाजी के छपार और शेरपुर में, चरथावल के बिरालसी और दूधली में, जानसठ के सिखरेडा, देवल, कासिमपुर खोला, सालारपुर, भुम्मा, मंदौड, जानसठ, भलेडी में सेंटर लगे हैं। मोरना के जौली, भोपा, तिस्सा, मोरना में, खतौली के बडसू, मंसूरपुर, पमनावली, नावला, खेड़ी चौगांव, बुढ़ाना के खेड़ामस्तान, टोडा, शाहडब्बर, अलीपुर अटेरना,  शाहपुर ब्लाक के सिसौली, भौरा खुर्द, पुरा और शाहपुर में सेंटर लगा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed