{"_id":"62f2b5daa76f4b7b623f5aa5","slug":"shopkeepers-facing-trouble-due-to-dumping-of-garbage-on-ansari-road-muzaffarnagar-news-mrt600529741","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंसारी रोड पर कूड़ा डाले जाने से परेशानी झेल रहे दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंसारी रोड पर कूड़ा डाले जाने से परेशानी झेल रहे दुकानदार
विज्ञापन
- कूड़ा एकत्र कर गली के मोड़ पर डाल दिया जाता है, जिससे बढ़ रही परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। अंसारी रोड पर कूड़ा डाले जाने से व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। कूड़े से दिनभर दुर्गंध उठती रही है, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा है।
अंसारी रोड पर स्टेट बैंक के सामने कूड़ा डाला जा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि यह एरिया घनी आबादी और मार्केट के बीच में स्थित है । सफाई कर्मचारी आस पास के मोहल्लों से कूड़ा एकत्र करके सडक़ किनारे गली के मोड पर डाल जाते हैं और साथ ही आसपास के मोहल्लों से लोग कूड़ा एकत्र करके इसी स्थान पर डाल जाते हैं। बाजार में आने वाले ग्राहक और यहां से गुजरने वाले राहगीर भी परेशान हैं।
क्या कहते हैं दुकानदार
शहर से बाहर किया जाए निस्तारण
दुकानदार सोनू का कहना है कि कूड़ा निस्तारण शहर के बाहरी क्षेत्रों में किया जाना चाहिए। आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है।
दुर्गंध से बीमारियों का खतरा
दुकानदार बिट्टू का कहना है कि दुर्गंध के कारण बीमारियां फैलने का खतरा है। कूड़ा मुख्य मार्ग पर नहीं डाला जाना चहिए।
समस्या का नहीं हुआ निस्तारण
दुकानदार रमेश का कहना है कि अधिकारियों को जानकारी दी गई, लेकिन अभी तक समस्या का निस्तारण नहीं हुआ है।
समस्या का समाधान करें पालिका
दुकानदार विशाल का कहना है कि पूरे दिन इस एरिया में दुर्गंध का वातावरण बना रहता है। पालिका को समस्या का समाधान करना चाहिए।
वर्जन :
समाधान का करेंगे प्रयास : अंजू अग्रवाल
पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल का कहना है कि नागरिकों की समस्या का समाधान कराने का हर संभव प्रयास होगा। यह पता कराया जाएगा कि कूड़ा कब से डाला जा रहा है।